Close Menu
    What's Hot

    दोस्ती हो तो ऐसी! अक्षय कुमार ने Kiss कर अजय देवगन को किया विश, फोटो हुई वायरल

    April 2, 2026

    राज्यसभा में बड़ा सियासी फेरबदल! राघव चड्ढा को हटाने पर उठे सवाल, क्या होता है डिप्टी लीडर का रोल?

    April 2, 2026

    देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राज्यसभा में बड़ा सियासी फेरबदल! राघव चड्ढा को हटाने पर उठे सवाल, क्या होता है डिप्टी लीडर का रोल?

      April 2, 2026

      ईरान सेना ने ट्रंप के जंग जीतने और युद्ध खत्म होने के दावे को गलत ठहराया

      April 2, 2026

      मालदा में महिलाओं सहित 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त

      April 2, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे सीएपीएफ बिल

      April 2, 2026

      आज क्या है 2 अप्रैल 2026, क्या आज पूर्णिमा है, आज हनुमान जयंती है क्या, जानें आज खुद पूजा कैसे करें ?

      April 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने CM मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
    पंजाब

    पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने CM मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास पर बुधवार देर शाम मुलाकात की है। इस दौरान पंजाब के आढ़तियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पंजाब में लगभग 40 हजार आढ़ती, करीब सवा लाख मुनीम तथा 6-7 लाख श्रमिक इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में आढ़तियों के समक्ष आ रही दिक्कतों के चलते पंजाब में आढ़तियों की हड़ताल चल रही है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। सरकार से वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। फसल खरीद के इस सीजन में आढ़ती वर्ग के साथ साथ लेबर तबका और किसान भी परेशान हैं।

    सीएम नायब सिंह सैनी ने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वयं कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं और वहां हर वर्ग चाहे किसान हो, व्यापारी हो या श्रमिक परेशान नजर आता है। समस्याओं के हल की तरफ वहां की आप पार्टी की सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है और प्रदेश को “कंगाल” बनाने का काम किया है।

    सीएम ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में किसानों की सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही आढ़तियों के कमीशन को भी समय-समय पर बढ़ाया गया है, ताकि उनकी आय और सम्मान दोनों सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में गेहूं पर आढ़तियों को 55 रुपए प्रति क्विंटल का कमीशन दिया है जो कि पंजाब से 9 रुपए अधिक है ।

    प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वालों में आढ़ती पंजाब फेडरेशन के अध्यक्ष वियाह कालरा, पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बराड़, पंजाब के उपाध्यक्ष देवी दयाल, आढ़ती एसोसिएशन पटियाला के अध्यक्ष मुल्ख राज गुप्ता, मोगा के अध्यक्ष शमीर जैन शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की आत्मीय मेहमाननवाजी और दिए गए ठोस आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया।

    बैठक में पंजाब भाजपा संगठन मंत्री निवासु, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन तथा बीबी भारती भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article13 साल बाद इस सीक्वल के साथ कंगना मचाएंगी धमाल
    Next Article देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 37 वर्षीय महिला की बचाई जिंदगी

      April 2, 2026

      पंजाब में जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1100 करोड़ रुपये का निवेश

      April 2, 2026

      CM भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा

      April 2, 2026

      अनुराग ढांडा बोले- मोदी सरकार पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही देश में फोड़ेगी महंगाई बम

      April 2, 2026

      वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 11 जूनियर ऑडिटरों को…

      April 1, 2026

      Punjab News: समान विकास के लिए, जाति-आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण होगा

      April 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दोस्ती हो तो ऐसी! अक्षय कुमार ने Kiss कर अजय देवगन को किया विश, फोटो हुई वायरल

      By श्वेता चौहानApril 2, 2026

      Ajay Devgn Birthday: दोस्ती हो तो ऐसी! अक्षय कुमार ने Kiss कर अजय देवगन को…

      राज्यसभा में बड़ा सियासी फेरबदल! राघव चड्ढा को हटाने पर उठे सवाल, क्या होता है डिप्टी लीडर का रोल?

      April 2, 2026

      देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

      April 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.