Close Menu
    What's Hot

    टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    March 8, 2026

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बांग्लादेश ने फिर लगाए भारत पर आरोप
    Breaking News

    बांग्लादेश ने फिर लगाए भारत पर आरोप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bangladesh accuses India : बांग्लादेश ने फिर लगाए भारत पर आरोप
    Bangladesh accuses India : बांग्लादेश ने फिर लगाए भारत पर आरोप

    कहा, भारत में रह रहे आवामी लीग के नेता बांग्लादेश में फैला रहे अशांति

    Bangladesh accuses India (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : बांग्लादेश ने एक बार फिर से भारत से मांग की है कि भारत में रह रहे आवामी लीग के नेताओं के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए कहा है कि ये नेता भारत में रहकर बांग्लादेश में अशांति फैला रहे हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को बुलाकर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से दिए गए बयानों पर गंभीर चिंता जताई।

    अंतरिम सरकार ने अवामी लीग के कुछ नेताओं के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भारत में रह रहे नेता बांग्लादेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और 12 फरवरी को होने वाले चुनावों में बाधा डालना चाहते हैं। उच्चायुक्त को बुलाए जाने के कुछ घंटों बाद भारत ने आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी कर इन आरोपों को खारिज कर दिया।

    भारत ने आरोपों को किया खारिज

    भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों पर सख्त और स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि उसने अपनी धरती का इस्तेमाल कभी भी किसी पड़ोसी देश के खिलाफ गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया है। भारत ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश अपने यहां कानून-व्यवस्था मजबूत करे, ताकि आम चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरे हो सकें। भारत का कहना है कि आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर ही दोनों देशों के रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं और क्षेत्र में स्थिरता बनी रह सकती है।

    भारत हमेशा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के पक्ष में रहा

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हमेशा बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनावों के पक्ष में रहा है। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार इस दिशा में जरूरी इंतजाम करेगी। भारत का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी, तभी दोनों देशों के बीच विश्वास और साझेदारी और गहरी होगी। भारत ने यह भी संकेत दिया कि शांतिपूर्ण चुनाव पूरे क्षेत्र के हित में हैं। गौरतलब है कि पिछले साल बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी। इसके बाद से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।

    ये भी पढ़ें : PM Modi’s East Africa Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्वी अफ्रीका दौरा आज से शुरू

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी पहल, ‘मुख्यमंत्री छात्र परिवहन सुरक्षा योजना’ का दायरा बढ़ाया गया
    Next Article जिस फिल्म ने तीन दिनों में कमाए 80 करोड़, उस अखंडा शब्द का क्या है मतलब, जानें?
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      T20 World Cup Final Pitch Report : टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी…

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.