जानें मजाक-मजाक में कैसे बदली किस्मत
Mrunal Thakur, (द भारत ख़बर), मुंबई: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ फिल्म दो दीवाने सहर में में नजर आ रही हैं। ये फिल्म एक हफ्ते पहले रिलीज हुई है और एक्ट्रेस के पास आगे भी कई प्रोजेक्ट हैं। मृणाल ठाकुर ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी और साउथ सिनेमा की फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर भी धूम मचाई है।
मृणाल ठाकुर के माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी डेंटिस्ट बनें। एक्ट्रेस ने पेरेंट्स के सपने को पूरा करने के लिए एंट्रेंस परीक्षा भी पास कर ली थी, हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस का झुकाव पत्रकारिता की तरफ हो गया। ऐसे में उन्होंने जर्नलिस्ट बनने का ख्वाब सजाया। उन्होंने ये बात पिता को बताई। इसके बाद एक्ट्रेस ने जर्नलिज्म में एडमिशन लिया। लेकिन, उनकी किस्मत में तो ग्लैमर वर्ल्ड में करियर बनाना लिखा हुआ था। कॉलेज के दौरान मजाक-मजाक में दिए एक आॅडिशन ने उनकी लाइफ बदल डाली थी।

मजाक-माजक में दिया था टीवी शो का आॅडिशन
1 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में जन्मीं मृणाल ठाकुर का परिवार बाद में मुंबई आ गया था। एक्ट्रेस ने स्कूल की पढ़ाई मुंबई से की। इसके बाद मुंबई के केसी कॉजेल में एडमिशन लिया। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान अभिनेत्री ने मजाक-मजाक में एक आॅडिशन दिया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में स्टार प्लस के टीवी शो ह्यमुझसे कुछ कहती ये खामोशियां से एक्टिंग डेब्यू किया था।
इन शो का का भी हिस्सा रहीं एक्ट्रेस
मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां के बाद मृणाल ने कुमकुम भाग्य में काम किया था। इसमें उन्हें बुलबुल के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिर उन्हें बुलबुल नाम से ही लोग जानने लगे थे। इसके अलावा अभिनेत्री अर्जुन और नच बलिए जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
फिर किया बड़े पर्दे का रुख
मृणाल ठाकुर ने इसके बाद बड़े पर्दे का रुख किया था। फिल्मी दुनिया में उनकी शुरूआत मराठी फिल्म हैलो नंदन से हुई थी। लेकिन, साल 2018 की फिल्म लव सोनिया ने उनके करियर को नई दिशा दी। जबकि ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 में काम करके उन्हें बड़ी सफलता और पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वो बाटला हाउस, सीता रामम, तूफान, जर्सी और सन आॅफ सरदार 2 आदि फिल्मों में भी नजर आईं।

