Close Menu
    What's Hot

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»किसानों को बड़ा झटका, ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल हुआ 10 गुना महंगा, अभय चौटाला ने लगाए सरकार पर आरोप
    हरियाणा

    किसानों को बड़ा झटका, ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल हुआ 10 गुना महंगा, अभय चौटाला ने लगाए सरकार पर आरोप

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने केंद्र की भाजपा सरकार पर किसानों के खिलाफ एक और कदम उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि सरकार ने किसानों के ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण (Registration Renewal) का शुल्क 10 गुना तक बढ़ा दिया है।

    चौटाला के अनुसार, जहाँ पहले ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण पर मात्र 1080 रुपये का खर्च आता था, वहीं अब किसानों को इसके लिए 10,485 रुपये चुकाने होंगे। INLD प्रमुख ने सरकार के इस फैसले को सीधे तौर पर किसान विरोधी करार देते हुए इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

    “भाजपा है बड़े उद्योगपतियों की सरकार”

    अभय चौटाला ने एक बयान जारी कर कहा, “भाजपा सरकार पूर्ण रूप से किसान विरोधी सरकार है और लगातार इस बात को सिद्ध भी करती रहती है।” उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि उन्होंने ही ट्रैक्टर को ‘गड्डा’ घोषित करवाया था, ताकि किसानों को खेती और फसल को मंडी तक ले जाने में किसी भी प्रकार का टोल या टैक्स न देना पड़े।


    पंजाब

    चौटाला ने आगे कहा, “भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता का ताजा उदाहरण है कि सरकार ने अब उसी किसान के ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण कराने पर 10 गुना शुल्क बढ़ा दिया है और ऐसा कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। इनेलो प्रमुख ने कहा कि भाजपा बड़े उद्योगपतियों की सरकार है, इसलिए किसान की दुख-तकलीफ की इन्हें कोई फिक्र नहीं है।”

    “किसान ने कोविड में देश बचाया, आज उसी पर वार”

    INLD नेता ने कोविड काल का स्मरण कराते हुए कहा कि जब सभी उद्योग-धंधे बंद हो गए थे, तब यही किसान और उसका ट्रैक्टर था जिसने देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा को स्थिर रखा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले पांच दशकों में ट्रैक्टर की बदौलत ही कृषि उत्पादन में कई गुना बढ़ोतरी हुई है, जिससे सरकार गरीबों को राशन वितरित कर पा रही है।


    Haryana School Holiday

    क्या दिया सुझाव?

    अभय चौटाला ने सरकार के लिए एक सुझाव भी पेश किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में किसानों का हित चाहती है, तो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को बनाए रखने के लिए कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण का शुल्क मात्र 100 रुपयेनिर्धारित किया जाना चाहिए।

    यह मामला उस समय सामने आया है जब देशभर के किसानों की आर्थिक मुश्किलें एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सरकार की ओर से अभी तक इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


    खाटू श्याम जी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article21 साल छोटी हीरोइन संग अमिताभ बच्चन के इंटीमेट सीन्स से मचा तूफान, शूट के बाद शर्म से लाल पड़ गई एक्ट्रेस
    Next Article जस्टिस सूर्यकांत बने नए CJI, 10 ऐतिहासिक फैसलों से बना ली अलग पहचान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    By अंकित कुमारMarch 7, 2026

    Aaj Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल Aaj…

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.