Close Menu
    What's Hot

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

    March 19, 2026

    Rewari:कोसली के गांव लिलोड़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- राजस्थान सरकार से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जाएगा  

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026

      Donald Trump on Iran War : ईरान के नेता हिंसक और दुष्ट : डोनाल्ड ट्रंप

      March 19, 2026

      ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

      March 19, 2026

      Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

      March 19, 2026

      भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इसग योजना की आय सीमा बढ़ाई, 32 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इसग योजना की आय सीमा बढ़ाई, 32 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए चिराग योजना की आय सीमा को बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 32 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को आधिकारिक पत्र जारी कर दिशा-निर्देश भी भेज दिए हैं।

    अब तक चिराग योजना के तहत केवल वही परिवार पात्र माने जाते थे, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक थी। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस का भुगतान करती है। यह राशि सीधे निजी स्कूलों को दी जाती है, जिससे अभिभावकों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।

    चिराग योजना के तहत प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा का अवसर दिया जाता है। इससे पहले यह दाखिले शिक्षा का अधिकार नियम 134-A के तहत किए जाते थे, लेकिन सरकार ने उस प्रावधान को समाप्त कर चिराग योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए सरकारी स्कूलों से पढ़ाई कर चुके विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा गया है।

    सरकार इस योजना में कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 700 रुपये, कक्षा छठी से आठवीं तक 900 रुपये और कक्षा नौवीं से 12वीं तक 1100 रुपये प्रति माह की फीस निजी स्कूलों को देती है। यह सहायता सीधे स्कूलों के खाते में भेजी जाती है।

    योजना में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन स्कूलों में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, वहां अभिभावकों की मौजूदगी में लकी ड्रॉ के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। स्कूलों को यह पूरी प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी करनी होगी।

    सरकार के निर्देशों के अनुसार, निजी स्कूलों को इस योजना के तहत उपलब्ध सीटों की जानकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर देनी होगी। अभिभावक और विद्यार्थी 13 मार्च से 30 मार्च के बीच आवेदन कर सकेंगे। जहां आवेदन ज्यादा होंगे, वहां एक से पांच अप्रैल के बीच ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद एक से 15 अप्रैल तक चयनित विद्यार्थियों का एडमिशन प्रोसेस पूरा किया जाएगा और उनके नाम स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर लगाए जाएंगे।


    हरियाणा

    योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने वार्षिक परीक्षा किसी सरकारी स्कूल से पास की हो। इसके साथ ही पिछले सरकारी स्कूल से स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। परिवार पहचान पत्र का होना भी जरूरी शर्त रखी गई है। सरकार केवल उन्हीं स्कूलों को फीस की प्रतिपूर्ति करेगी, जिन्होंने फॉर्म-6 भरा होगा।

    यदि एडमिशन प्रक्रिया के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो वेटिंग लिस्ट के आधार पर 16 से 30 अप्रैल के बीच दाखिले किए जाएंगे। इसके बाद सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक विभागीय पोर्टल पर विद्यार्थियों की पूरी जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

    सरकार के इस फैसले को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आय सीमा बढ़ने से अब मध्यम वर्ग के बड़ी संख्या में परिवार भी चिराग योजना के दायरे में आ जाएंगे और उनके बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- कांग्रेस, अकालियों और भाजपा को अपने पुत्र-भतीजों और जवाई-भाई की चिंता होती थी
    Next Article विधायक दल की नेता चुनी गईं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, शाम 5 बजे लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Rewari:कोसली के गांव लिलोड़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    March 19, 2026

    संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 241 वें दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

    March 19, 2026

    रेगिस्तान में किसानों की कर्ज राहत योजना का असर, एक साल बाद क्या बदली स्थिति

    March 19, 2026

    सिरसा से चूरू तक बनेगा नया हाईवे, हरियाणा-राजस्थान कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    March 19, 2026

    फंड ट्रांसफर और मेंटेनेंस ग्रुप बदलने को लेकर निदेशक को भेजी शिकायत

    March 18, 2026

    हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

    By अंकित कुमारMarch 19, 2026

    Ayodhya News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना Ayodhya…

    Rewari:कोसली के गांव लिलोड़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- राजस्थान सरकार से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जाएगा  

    March 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.