Close Menu
    What's Hot

    Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

    February 20, 2026

    विजय सेतुपति-धनुष संग रोमांस करने वाली एक्ट्रेस का बड़ा फैसला, अब करियर में की ये नई शुरूआत

    February 20, 2026

    बड़ा हादसा टला! हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में आग, बाल-बाल बचे 80 से ज्यादा छात्र

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

      February 20, 2026

      बड़ा हादसा टला! हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में आग, बाल-बाल बचे 80 से ज्यादा छात्र

      February 20, 2026

      AI Summit में कांग्रेस का बवाल, टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी, BJP ने बताया देश के लिए शर्मनाक

      February 20, 2026

      AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम : एंटोनियो गुटेरेस

      February 20, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

      February 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»विजय सेतुपति-धनुष संग रोमांस करने वाली एक्ट्रेस का बड़ा फैसला, अब करियर में की ये नई शुरूआत
    मनोरंजन

    विजय सेतुपति-धनुष संग रोमांस करने वाली एक्ट्रेस का बड़ा फैसला, अब करियर में की ये नई शुरूआत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Nithya Menen: विजय सेतुपति-धनुष संग रोमांस करने वाली एक्ट्रेस का बड़ा फैसला, अब करियर में की ये नई शुरूआत
    Nithya Menen: विजय सेतुपति-धनुष संग रोमांस करने वाली एक्ट्रेस का बड़ा फैसला, अब करियर में की ये नई शुरूआत

    तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में 60 के करीब फिल्मों में किया काम
    Nithya Menen, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: साउथ फिल्मों में पिछले कुछ समय में जिन एक्ट्रेस ने इंप्रेस किया है उसमें एक नाम नित्या मेनन का भी है। हिंदी आॅडियंस के बीच भी धीरे-धीरे वे पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं लेकिन साउथ इंडस्ट्री में उनकी पकड़ काफी अच्छी है। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा ही वे एक काबिल सिंगर भी हैं और कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।

    एक्ट्रेस अब फिल्मों में एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी दस्तक देने जा रही हैं और उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने के साथ ही इसकी शुरूआत कर ली है। अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम उन्होंने केयुरी प्रोडक्शन्स रखा है। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी अपने बैनर तले किसी फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं की है।

    पिछले साल ही वे तीन फिल्मों में नजर आई थीं जिसमें उनकी एक्टिंग की प्रशंसा की गई थी। वे धनुष और विजय सेतुपति जैसे स्टार्स संग रोमांस करती दिखी थीं। अब एक्ट्रेस ने अपने करियर में ये बड़ा कदम भी उठा लिया है। आइए जानते हैं कि इस मौके पर एक्ट्रेस ने क्या कहा।

    नई शुरूआत पर क्या बोलीं नित्या मेनन?

    एक्ट्रेस-सिंगर नित्या मेनन ने प्रोड्यूसर बनने पर खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक स्पेशल वीडियो भी शेयर किया। इस प्रोडक्शन हाउस के जरिए वे ऐसी फिल्में बनाना चाहती हैं जिसकी स्क्रिप्ट खास हो कैरेक्टर्स में गहराई हो और कहानी प्रभावशाली हो।

    एक्ट्रेस के मुताबिक उनके लिए फिल्ममेकिंग एक भावनात्मक जुड़ाव और परिवर्तन का प्रतीक है और वे ऐसे ही प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहेंगी जिसमें ये सारी क्वालिटीज हों। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है लेकिन फैंस जरूर ही ये जानने को उत्सुक होंगे कि एक निर्माता के तौर पर उनकी पहली फिल्म कौन सी होगी।

    शानदार रहा है नित्या मेनन का करियर

    नित्या मेनन का अब तक का करियर काफी शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में 60 के करीब फिल्मों में काम किया है। खास बात ये है कि उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा एक्ट्रेस 4 फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड और 2 नंदी अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

    वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी सक्रिय हैं। एक्ट्रेस की पिछली फिल्म साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ इडली कढई थी जिसे ओटीटी पर पसंद किया गया लेकिन बॉक्स आॅफिस पर मिक्स्ड व्यूज मिले। फैंस एक्ट्रेस को अब 2026 की शुरूआत में अपने करियर की नई पारी शुरू करने की बधाइयां दे रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: वेकेशन मूड में हैं रवीना टंडन और राशा थडानी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़ा हादसा टला! हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में आग, बाल-बाल बचे 80 से ज्यादा छात्र
    Next Article Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      तापसी पन्नू की साड़ी लुक्स ने जीता दिल, स्टाइल और एलिगेंस का दिखा शानदार कॉम्बिनेशन

      February 20, 2026

      रिहाई के बाद भावुक हुए राजपाल यादव, बताया मुश्किल दौर में किसने दिया साथ

      February 20, 2026

      ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट ने मारी बाज़ी, ट्रॉफी जीतते ही इंटरनेट पर बवाल

      February 20, 2026

      21 साल की अशनूर कौर ने ढाया कहर, साड़ी में धुनुची-गजरा संग दिए शानदार पोज

      February 20, 2026

      किसके साथ चल रहा है Govinda का अफेयर? भतीजे Vinay Anand का बड़ा खुलासा

      February 20, 2026

      घुसखोर पंडत’ विवाद खत्म! सुप्रीम कोर्ट में मेकर्स का ऐलान, बदलेगा फिल्म का नाम

      February 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

      By परवेश चौहानFebruary 20, 2026

      दिल्ली: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को बड़ी चेतावनी जारी…

      विजय सेतुपति-धनुष संग रोमांस करने वाली एक्ट्रेस का बड़ा फैसला, अब करियर में की ये नई शुरूआत

      February 20, 2026

      बड़ा हादसा टला! हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में आग, बाल-बाल बचे 80 से ज्यादा छात्र

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.