भारतीय शेयर बाजार भी खुलने के साथ ही गिरा, सुबह 10 बजे तक 1650 अंक की गिरावटा, रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
Share Market Live Update (द भारत ख़बर), मुंबई : अमेरिका-ईरान युद्ध का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को विश्व भर के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। इनमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया का बाजार प्रमुख हैं। इसके साथ ही जापान के शेयर बाजार में भी गिरावट दिखाई दी। वहीं इस सबके बीच भारतीय शेयर बाजार भी खुलने के साथ ही गोता खा गया ।
सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 1650 तो निफ्टी 518 से ज्यादा अंक टूट चुका है। इसके और भी ज्यादा गिरावट आने की आशंका है। वहीं भारतीय मुद्रा रुपया भी आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 66 पैसे गिरकर 92.15 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनाव की वजह से रुपए में यह गिरावट देखी जा रही है।। बैंक और आॅटों शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं।
इसलिए शेयर बाजार में मची हाहाकार
शेयर बाजार की इस बड़ी गिरावट के पीछे बाजार विशेषज्ञों ने मुख्य कारण बताते हुए कहा है कि जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी
कच्चा तेल 3 दिन में 13% से ज्यादा चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब आधा फीसदी की तेजी है। ये 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बीते तीन दिन में इसके दाम 13% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है।

