Close Menu
    What's Hot

    सिल्वर डीप गाउन में Malaika Arora ने बढ़ाई इंटरनेट की धड़कनें, लुक हुआ वायरल

    March 15, 2026

    सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

    March 15, 2026

    YouTube पर पवन सिंह का जलवा, ‘मेरे मरद महोदय जी’ अभी भी नंबर 1 ट्रेंडिंग में

    March 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026

      केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

      March 15, 2026

      असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग, तमिलनाडु में 23 और बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को आएंगे नतीजे

      March 15, 2026

      खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

      March 15, 2026

      UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

      March 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Big News Update : यमुना बाढ़ क्षेत्र में डिमोलिशन कर सकता है DDA, अवैध झुग्गी-बस्तियों को तोड़फोड़ से नहीं मिली राहत
    Breaking News

    Big News Update : यमुना बाढ़ क्षेत्र में डिमोलिशन कर सकता है DDA, अवैध झुग्गी-बस्तियों को तोड़फोड़ से नहीं मिली राहत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने यमुना के बाढ़ क्षेत्र में DDA यानि दिल्ली विकास प्राधिकरण की जमीन पर अनधिकृत तरीके से बसी झुग्गी-बस्तियों को तोड़फोड़ से संरक्षण देने से इनकार कर दिया है। उन बस्तियों के डूसिब की पुनर्वास नीति के तहत वैकल्पिक जगह पर उन्हें बसाने के दावे में कोर्ट को कोई दम नहीं दिखा। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने DDA को निर्देश दिया कि वो उन इलाकों में डिमोलिशन ड्राइव चला सकता है, अगर अभी तक ऐसा होना बाकी है। जजमेंट के मुताबिक, याचिकाकर्ता चाहें तो कुछ वक्त के लिए डूसिब के किसी शेल्टर में आश्रय ले सकते हैं, ताकि वे वैकल्पिक जगह का इंतजाम कर सकें। उन्हें ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ और ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत पुनर्वास के लिए आवेदन करने की छूट दी गई। अथॉरिटीज से कहा गया कि वे आवेदन मिलने पर कानून के मुताबिक उन पर विचार करेंगी।

    सारे तथ्यों की जांच के बाद कोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ता पुनर्वास प्रक्रिया के तहत पुनर्वासित किए जाने का हक नहीं रखते हैं। हाई कोर्ट ने यह फैसला यमुना खादर स्लम यूनियन समेत लगभग चार एक जैसी याचिकाओं का निपटारा करते हुए सुनाया। याचिकाओं में डीडीए को यमुना के बाढ़ क्षेत्र में स्थित तरह-तरह के अस्थाई निर्माणों और झुग्गियों को तोड़ने से रोक जाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता चाहते थे कि हाई कोर्ट डीडीए को उन इलाकों का सर्वे कराने और इन्हें पुनर्वासित करने का निर्देश दे। 

    याचिका में बेहलोपुर, खादर ग्यासपुर में स्थित झुग्गी झाोपड़ी बस्ती ने दावा किया था कि वे 1990 से यहां बसे हैं। दूसरी याचिका नांगली चिल्ला खादर विलेज, मयूर विहार में स्थित तीन रैन बसेरों में रहने वालों की थी। तीसरी याचिका, सराय रोहिला, हजरत निजामुद्दीन, ग्यासपुर कॉलोनी में स्थित झुग्गी बस्ती वालों की थी, जिन्हें टी-हट्स भी कहा जाता है। इनमें एक अवमानना याचिका थी, जिसमें डीडीए पर जानबूझकर उस आदेश की अनदेखी का आरोप लगाया गया, जिसके जरिए इन इलाकों का सर्वे कराने और पुनर्वास का आदेश दिया गया।

    हाई कोर्ट ने डीडीए के दावों में पाई एकरूपताहाई कोर्ट ने डीडीए के दावों में एकरूपता पाई। गौर किया कि सभी याचिकाकर्ता नदी किनारे व्यावसायिक और खेती-बाड़ी के साथ पशुओं को चराने जैसे काम कर रहे हैं। उस इलाके में अतिक्रमण से नदी की आकृति और परिस्थिति विज्ञान पर बुरा असर पड़ता है। डीडीए ने साबित किया कि अतिक्रमण की दूरी नदी से केवल 600 मीटर की है और वे डूसिब की 675 जेजे क्लस्टर की सूची में नहीं आती हैं, जिन्हें पुनर्वास नीति के तहत संरक्षण का हक हो।

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपॉप स्टार Justin Timberlake को न्यूयॉर्क में किया गया गिरफ्तार
    Next Article Fatehabad: ट्यूबवेल का पानी लेने से रोका तो दिव्यांग दंपती समेत तीन पर हमला, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

    March 15, 2026

    केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

    March 15, 2026

    असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग, तमिलनाडु में 23 और बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 15, 2026

    खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

    March 15, 2026

    UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

    March 15, 2026

    तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग

    March 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सिल्वर डीप गाउन में Malaika Arora ने बढ़ाई इंटरनेट की धड़कनें, लुक हुआ वायरल

    By श्वेता चौहानMarch 15, 2026

    Malaika Arora Silver Deep-Neck Gown: सिल्वर डीप गाउन में Malaika Arora ने बढ़ाई इंटरनेट की…

    सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

    March 15, 2026

    YouTube पर पवन सिंह का जलवा, ‘मेरे मरद महोदय जी’ अभी भी नंबर 1 ट्रेंडिंग में

    March 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.