Close Menu
    What's Hot

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»BJP दिल्ली में 63 लाख लोगों के घर, दुकानों पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी में है, ये आज़ाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा- अरविंद केजरीवाल
    Breaking News

    BJP दिल्ली में 63 लाख लोगों के घर, दुकानों पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी में है, ये आज़ाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा- अरविंद केजरीवाल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 16, 2022No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा है कि बीजेपी दिल्ली में 63 लाख लोगों के घर और दुकानों पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि ये आज़ाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा. सीएम ने कहा कि ‘दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में 50 लाख और झुग्गियों में 10 लाख लोग रहते हैं, जबकि एमसीडी ने करीब तीन लाख प्रॉपर्टी की और लिस्ट बनाई है. जिस तरह से बीजेपी लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है, वो सही नहीं है. हम इसके खिलाफ हैं. विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कहा था कि ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ बना कर दिया जाएगा और अब ये लोग इन सबको तोड़ने के लिए आ गए. सीएम अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम का चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि पूरी दिल्ली जानती है कि इस बार एमसीडी में ‘आप’ की सरकार बनेगी. जैसे हमने शिक्षा-स्वास्थ्य में बेहतर काम किया. बिजली ठीक की और पानी ठीक रहे हैं. ऐसे हम अवैध अतिक्रमण को भी ठीक करेंगे. मैने आज बैठक कर अपने विधायकों को कहा है कि आपको जेल भी जाना पड़े, तो डरना मत, लेकिन जनता के साथ खड़ा होना है. इस तरह से बुलडोजर चलाना, दादागिरी-गुंडागर्दी और अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करना सही नहीं है.’

    दिल्ली जिस तरह से बनी है, उसमें 80 फीसद से अधिक दिल्ली अतिक्रमण के दायरे में आएगी- अरविंद केजरीवाल 

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘पिछले कुछ हफ्तों से हम लोग देख रहे हैं कि दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित नगर निगम की तरफ से दिल्ली में कई जगह बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि अभी कई महीनों तक बुलडोजर चलाए जाएंगे. वो कह रहे हैं कि हम दिल्ली से सारा अतिक्रमण हटाने जा रहे हैं. जितना भी अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण है, वो सारी हटाई जाएंगी. हम खुद भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं. हम नहीं चाहते हैं कि अतिक्रमण होना चाहिए. हम नहीं चाहते हैं कि अवैध बिल्डिंग बननी चाहिए. लेकिन इसमें दो चीजें महत्वपूर्ण हैं. पहला यह कि पिछले 75 साल में दिल्ली जिस तरह से बनी है, दिल्ली प्लैंड तरीके से नहीं बनी है. दिल्ली जिस तरह से बनी है, उसमें 80 फीसद से अधिक दिल्ली अतिक्रमण के दायरे में आएगी. अब यह प्रश्न उठता है कि क्या अब 80 फीसद दिल्ली को तोड़ा जाएगा.’ 

    आदमी कागज लेकर दया की भीख मांग रहा है, लेकिन कागज नहीं देखा जा रहा है, सिर्फ बुलडोजर चलाया जा रहा है- अरविंद केजरीवाल

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘दूसरी बात यह कि जिस तरीके से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. ना कोई कागज है, ना कोई मौका दिया जा रहा है. बुलडोजर लेकर बस किसी भी कॉलोनी में पहुंच जाते हैं और किसी का भी घर या दुकान तोड़ने लग जाते हैं. वो आदमी कागज लेकर सड़क पर खड़ा है. वो चिल्ला रहा है, दया की भीख मांग रहा है कि मेरे कागज तो देख लो. मेरे पास कागज हैं. यह अवैध और अतिक्रमण नहीं है. 40-40 साल से यहां पर रह रहा हूं और मेरे पास कागज भी है, लेकिन कोई कागज नहीं देखा जा रहा है, सिर्फ बुलडोजर चलाया जा रहा है. यह तो सही नहीं है. जिस तरीके से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं. इनकी प्लानिंग है कि दिल्ली की सारी कच्ची कॉलोनियों को तोड़ा जाएगा. दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में करीब 50 लाख लोग रहते हैं. इनकी प्लानिंग है कि दिल्ली की सारी झुग्गियों को तोड़ा जाएगा. दिल्ली की झुग्गियों में लगभग 10 लाख लोग रहते हैं. इसके अलावा, इन लोगों नेे करीब तीन लाख प्रॉपर्टी की लिस्ट बना रखी है, जहां पर इनका कहना है कि किसी ने नक्शे के इतर बालकनी, कमरा आदि बना लिया है, उस अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा. इस तरह, करीब 63 लाख लोगों के घर के उपर बुल्डोजर चलेंगे. मैं समझता हूं कि यह आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा.’ 

    15 साल से एमसीडी में भाजपा का राज था और आरोप लगता है कि इन्होंने खूब पैसे ले लेकर अवैध अतिक्रमण और बिल्डिंग बनवाई- अरविंद केजरीवाल

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा. चुनाव से पहले इन लोगों ने कहा था कि जहां-झुग्गी, वहीं मकान बना कर दिया जाएगा और अब इन सबको तोड़ने के लिए आ गए. यह तो सही नहीं है. हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं और हम नहीं चाहते हैं कि अतिक्रमण होना चाहिए. हम चाहते हैं कि हमारी दिल्ली खूबसूरत होनी चाहिए, हमारी दिल्ली अच्छी होनी चाहिए. लेकिन 63 लाख लोगों को आप बेघर कर दोगे और उनकी दुकानें तोड़ दोगे और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी खराब दोगे, यह तो कोई बर्दाश्त नहीं करने वाला है. 15 साल से दिल्ली नगर निगम में भाजपा का राज था. इन 15 सालों में इन्होंने क्या किया? 15 साल में इन्होंने और अवैध अतिक्रमण व अवैध बिल्डिंग बनवाई. आरोप लगता है कि खूब पैसे ले लेकर कराए गए. अब इनका कार्यकाल पूरा हो गया है. 18 मई को इनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा. अब सिर्फ दो दिन ही बचे हैं. क्या इनके पास नैतिक संवैधानिक वैध पावर है कि आप इतना बड़ा निर्णय ले सकें. आप चुनाव कराइए. चुनाव बाद जो नई एमसीडी बनेगी, उसको निर्णय लेने दीजिए.’ 

    हम लोग झुग्गी वालों के लिए मकान बना रहे हैं, थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन उनको इज्जत की जिंदगी देंगे- अरविंद केजरीवाल

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘पूरी दिल्ली जानती है कि चुनाव के बाद नगर निगम के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. हम दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि अतिक्रमण और अवैध रूप से बनी हुई दिल्ली की हर समस्या का हम समाधान करेंगे. कच्ची कॉलोनियों को साफ-सुथरा बनाया जाएगा, कच्ची कॉलोनियों को नियमित करेंगे और लोगों को मालिकाना हक दिलवाएंगे. पहले ही, हम लोगों ने कच्ची कॉलोनियों में सड़क, बिजली-पानी की व्यवस्था कर दिया है. साफ-सफाई भी हो रही है. उनको अच्छी कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाएगा. झुग्गी वालों के लिए हम लोग मकान बना रहे हैं. थोड़ा समय लग रहा है. दिल्ली को झुग्गियों से भी मुक्ति दिलवाएंगे. झुग्गी वालों के लिए मकान बनाएंगे और उनको इज्जत की जिंदगी देंगे. जिन लोगों ने थोड़े-बहुत अतिक्रमण कर रखे हैं, जिससे किसी को बांधा नहीं पहुंच रही है. वहीं, जिन अतिक्रमण से लोगों को बांधा पहुंच रही है. मसलन, किसी ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है, उससे तो लोगों को बांधा पहुंच रही है. किसी ने रास्ते पर कब्जा कर रखा है, उससे लोगों को बांधा पहुंचती है, ऐसे लोगों को मौका देकर उनसे अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा. लोग हटाते हैं. कई बार हमने ऐसे प्रयास किए. लोगों को बुलाया और कहा कि यह ठीक नहीं है. इसको हटाइए, तो लोग हटा लेते हैं. आप लोगों पर बुलडोजर क्यों चला रहे हो. हम दिल्ली को ठीक करके दिखाएंगे. जैसे हमने शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर काम किया, बिजली ठीक की और पानी ठीक रहे हैं, ऐसे हम अवैध अतिक्रमण को भी ठीक करेंगे. लेकिन इस तरह से बुल्डोजर चलाकर लोगों के घरों और दुकानों को उजाड़ना सही नहीं है. हम इसका सख्त विरोध करते हैं. आज मैंने अपने विधायकों के साथ बैठक की और उसमें उनको यही कहा है कि आपको जेल भी जाना पड़े, तो डरना मत, लेकिन आपको जनता के साथ खड़ा होना है. इस तरह से बुल्डोजर चलाना सही नहीं है, दादागिरी-गुंडागर्दी करना सही नहीं है और अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करना सही नहीं है.’

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर चिंतित, कश्मीर उनका घर है, कश्मीरी पंडितों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करना गलत – अरविंद केजरीवाल
    Next Article दिल्ली के 63 लाख घरों पर बुलडोजर चलाने के आरोप पर BJP ने केजरीवाल को बताया ‘मूर्ख’, दिया ये जवाब
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026

    अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    By अंकित कुमारMarch 7, 2026

    UP News: बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलिकॉप्टर में…

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.