
कहा- उन्हें देखकर महिलाएं अनकम्फर्टेबल फील करती हैं
Kangana Ranaut, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा। कंगपा ने संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, राहुल गांधी टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं। इंटरव्यू दे रहे लोगों को परेशान करते हैं। कहते हैं, आजा-आजा। उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनका व्यवहार बहुत अच्छा है। कंगना ने कहा, राहुल को देखकर हम महिलाओं को काफी अनकम्फर्टेबल फील होता है।
कंगना को राहुल के बारे में बोलने का अधिकार नहीं
कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर कहा, कंगना रनौत की बातें उनके चरित्र को दर्शाती हैं। सिर्फ अच्छे कपड़े पहन लेने या सेलिब्रिटी होने से कोई अच्छा इंसान नहीं बन जाता। यही उनकी राजनीति का स्तर है, इसलिए वास्तव में उन्हें राहुल गांधी के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
कंगना को संसद स्टूडियो लगता है
वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा- कंगना को लगता है कि संसद कोई स्टूडियो है, जहां अच्छे कपड़े पहनकर, पूरी तरह तैयार होकर और एक्टिंग करनी होती है। उन्हें क्यों लगता है कि राहुल टपोरी की तरह व्यवहार करते हैं? राहुल गांधी यहां फिल्म बनाने नहीं आते हैं।
मैंने महिलाओं के प्रति राहुल का सम्मान देखा है
वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कंगना की टिप्पणी पर कहा, कुछ दिन पहले पीएम मोदी कह रहे थे कि वे कांग्रेस की महिला सांसदों से असहज महसूस कर रहे थे, इसलिए सांसद नहीं आए।
अब कंगना राहुल पर बोल रही हैं। प्रियंका ने आगे कहा, व्यक्तिगत या राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी के लिए इस तरह की बात कहना गलत है। मैंने राहुल गांधी के साथ 10 साल काम किया है। मैंने महिलाओं के प्रति उनका काम और सम्मान देखा है। उन पर इस तरह के आरोप लगाना थोड़ा अजीब है।
ये भी पढ़ें: UP Fire News: प्रयागराज में टेंट हाउस के एक गोदाम में लगी भीषण आग
