Close Menu
    What's Hot

    बजट 200 करोड़ और कमाई 100 करोड़ भी नहीं, डिजास्टर थी अक्षय कुमार की ये फिल्म

    April 7, 2026

    तुर्किए में इजरायली दूतावास के बाहर भारी गोलीबारी, पुलिस ने मार गिराए 2 हमलावर

    April 7, 2026

    रेवाड़ी की मंडियो में लागू हुई नई व्यवस्था, मिलेगी ये खास सुविधाएं

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तुर्किए में इजरायली दूतावास के बाहर भारी गोलीबारी, पुलिस ने मार गिराए 2 हमलावर

      April 7, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने की नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना, स्वास्थ्यकर्मियों को किया नमन

      April 7, 2026

      भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में नई शुरुआत, नई दिल्ली पहुचे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

      April 7, 2026

      West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

      April 7, 2026

      7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

      April 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»बजट 200 करोड़ और कमाई 100 करोड़ भी नहीं, डिजास्टर थी अक्षय कुमार की ये फिल्म
    मनोरंजन

    बजट 200 करोड़ और कमाई 100 करोड़ भी नहीं, डिजास्टर थी अक्षय कुमार की ये फिल्म

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Akshay Kumar: बजट 200 करोड़ और कमाई 100 करोड़ भी नहीं, डिजास्टर थी अक्षय कुमार की ये फिल्म
    Akshay Kumar: बजट 200 करोड़ और कमाई 100 करोड़ भी नहीं, डिजास्टर थी अक्षय कुमार की ये फिल्म

    इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं अक्षय कुमार
    Akshay Kumar, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में चल रहे अक्षय कुमार ने अपने करियर में ढेरों हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उनकी कई फिल्मों को बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप का भी सामना करना पड़ा है। उनकी तो एक ऐसी भी फिल्म है, जिसको बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था। पर वो फिल्म बजट का आधा भी कमा नहीं पाई थी और डिजास्टर हो गई थी। उस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया था और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्शन की कमान संभाली थी।

    साल 2022 में आई थी सम्राट पृथ्वीराज

    अक्षय तो फिल्म का हिस्सा थे ही, लेकिन उनके अलावा मेकर्स ने सोनू सूद और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स को भी फिल्म में कास्ट किया था। हालांकि, फिल्म को कोई खास फायदा नहीं हुआ था। यहां जिस पिक्चर की बात हो रही है वो है सम्राट पृथ्वीराज। साल 2022 में ये फिल्म आई थी। इस वॉर-एक्शन फिल्म में अक्षय ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया था। हालांकि, इस किरदार में वो पर्दे पर अपना कमाल नहीं दिखा पाए थे।

    फिल्म का बजट

    पृथ्वीराज का बजट 200 करोड़ रुपये था। हालांकि, वर्ल्डवाइड ये सिर्फ 90.97 करोड़ रुपए का ही ग्रॉस कलेक्शन कर पाई थी। भारत में फिल्म ने लगभग 68 करोड़ रुपए का ही नेट कलेक्शन किया था। यानी बुरी तरह पिट गई थी। अक्षय के अपोजिट इस पिक्चर में मानुषी छिल्लर दिखी थीं। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। हालांकि, डिजास्टर होने की वजह से इस फिल्म से उन्हें कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई थी। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    भूत बंगला की रिलीज डेट

    फिलहाल, अक्षय के तमाम चाहने वालों को इन दिनों भूत बंगला का इंतजार है। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 6 अप्रैल को मेकर्स ने इस पिक्चर का ट्रेलर वीडियो जारी करके फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। आॅडियंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद हैं, क्योंकि इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। उनके साथ अक्षय पहले भूल भुलैया, भागम भाग और खट्टा मीठा जैसी शानदार फिल्में दे चुके हैं। अब देखना होगा कि भूत बंगला कैसा कमाल दिखाती है। इस फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल है।

    ये भी पढ़ें: भूत बंगला’ ट्रेलर आया और छा गया! असरानी संग अक्षय की वापसी ने मचा दिया धमाल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतुर्किए में इजरायली दूतावास के बाहर भारी गोलीबारी, पुलिस ने मार गिराए 2 हमलावर
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      फटे-चिथे कपड़ों में दिखे अक्षय कुमार, अचानक सीढ़ियों से कूदकर किया सबको हैरान

      April 7, 2026

      दयाबेन’ दिशा वकानी पर टूटा दुखों का पहाड़! पिता भीम वकानी का निधन

      April 7, 2026

      Virat Kohli भी बने ‘धुरंधर 2’ के दीवाने! रणवीर सिंह की फिल्म देख इंस्टा पर कही दिल जीत लेने वाली बात

      April 7, 2026

      पति संग विवाद के बाद साउथ एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम, जन्मदिन से पहले छा गया मातम

      April 7, 2026

      एक रात के बदले 50 लाख’… ‘वड़ा पाव गर्ल’ को मिला चौंकाने वाला ऑफर

      April 7, 2026

      पाकिस्तान में भी छाईं इंडियन फिल्में! Netflix पर टॉप 5 में क्राइम थ्रिलर का दबदबा

      April 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बजट 200 करोड़ और कमाई 100 करोड़ भी नहीं, डिजास्टर थी अक्षय कुमार की ये फिल्म

      By श्वेता चौहानApril 7, 2026

      Akshay Kumar: बजट 200 करोड़ और कमाई 100 करोड़ भी नहीं, डिजास्टर थी अक्षय कुमार…

      तुर्किए में इजरायली दूतावास के बाहर भारी गोलीबारी, पुलिस ने मार गिराए 2 हमलावर

      April 7, 2026

      रेवाड़ी की मंडियो में लागू हुई नई व्यवस्था, मिलेगी ये खास सुविधाएं

      April 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.