1 फरवरी, रविवार को पेश किया जा सकता केंद्रीय बजट
Budget Session, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो सकता है। संसद के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह संभावित कार्यक्रम संसदीय मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बनाया है। इसके अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
दोनों सदन 29 जनवरी को नहीं मिलेंगे क्योंकि उसी दिन बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित होगा। संसद में 30 जनवरी को बैठक होगी। उस दिन इकॉनॉमिक सर्वे पेश किया जा सकता है। 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा नहीं बैठेंगी। केंद्रीय बजट 1 फरवरी, रविवार को पेश किया जाएगा।
13 फरवरी से एक महीने का रहेगा अवकाश, 2 अप्रैल को समाप्त हो सकता है सत्र
राष्ट्रपति के संबोधन और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद, संसद 13 फरवरी से लगभग एक महीने की अवकाश अवधि के लिए स्थगित होगी। संसद 9 मार्च को पुन: बैठक करेगी और सत्र 2 अप्रैल, गुरुवार को समाप्त होगा। आधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर संसद शुक्रवार को स्थगित की जाती है, लेकिन 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और उसके बाद वाले वीकेंड को ध्यान में रखते हुए, सत्र 2 अप्रैल को समाप्त हो सकता है।
ये भी पढ़ें: हर समस्या के लिए नेहरू को दोषी ठहराना गलत: शशि थरूर

