Close Menu
    What's Hot

    AAP नेता बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा हमला बाेला…

    February 10, 2026

    शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    February 10, 2026

    पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार

      February 10, 2026

      सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

      February 10, 2026

      बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू

      February 9, 2026

      राहुल गांधी के बोलते ही लोकसभा में हंगामा, सभा स्थगित

      February 9, 2026

      SIR List Controversy: एसआईआर में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सुप्रीम कोर्ट

      February 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार
    Breaking News

    पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार
    Weather Update Today : पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार

    मैदानों में बढ़ेगी ठंड, गिरने का न्यूनतम पारा

    Weather Update Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : उत्तर भारत में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। एक तरफ जहां पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है वहीं मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क है। इसके साथ ही दिन में धूप खिलने से तामपान में वृद्धि दर्ज की जा रही है और लोगों को गर्मी का अहसास भी होना शुरू हो गया है।

    वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुलेटिन जारी करते हुए मौसम में फिर से बदलाव की संभावना जताई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने वाला है। मौसम विभाग ने जो बुलेटिन जारी किया है उसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आज और कल पहाड़ों में निचले हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

    मैदानी हिस्सों में ठंडी हवाओं से गिरेगा तापमान

    वहीं यह भी संभावना जताई गई है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट और तेज हवाएं चल सकती हैं। मैदानी इलाकों के कई राज्यों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने यात्रियों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 10-11 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव और कई राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

    आज के लिए यह है अपडेट

    मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में 10 फरवरी से गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी अवधि में बारिश और हिमपात के आसार हैं। 11 फरवरी को हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

    इसके साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश और जमकर बर्फबारी होने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन, भूस्खलन और यातायात बाधित होने के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

    ये भी पढ़ें : Budget Session 2026 Live : सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
    Next Article पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

      February 10, 2026

      बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू

      February 9, 2026

      राहुल गांधी के बोलते ही लोकसभा में हंगामा, सभा स्थगित

      February 9, 2026

      SIR List Controversy: एसआईआर में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सुप्रीम कोर्ट

      February 9, 2026

      अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

      February 9, 2026

      शिक्षकों के साथ मिलकर सीखें छात्र : पीएम

      February 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP नेता बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा हमला बाेला…

      By श्वेता चौहानFebruary 10, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली…

      शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      February 10, 2026

      पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा

      February 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.