Close Menu
    What's Hot

    Laughter Chefs 3 की कास्ट फाइनल! कौन पकाएगा हंसी का तड़का? सभी सेलेब्स की पूरी लिस्ट OUT!

    November 23, 2025

    Chandigarh Article 240: कानून बनाने की प्रक्रिया आसान बनाने का प्रस्ताव सिर्फ विचाराधीन : गृह मंत्रालय

    November 23, 2025

    रोहतक में पोते ने दादा की सिर पर रॉड से मारकर की हत्या, मौके से फरार, जानिए क्या है मामला?

    November 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Chandigarh Article 240: कानून बनाने की प्रक्रिया आसान बनाने का प्रस्ताव सिर्फ विचाराधीन : गृह मंत्रालय

      November 23, 2025

      यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना से पश्चिमी देश नाखुश,

      November 23, 2025

      इजराइल ने हमास पर किया हमला, 24 की मौत

      November 23, 2025

      भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मिले प्रधानमंत्री, नवाचार व साझेदारी पर जोर

      November 22, 2025

      भारत की कल्याणकारी योजनाओं से राजनीतिक लाभ पर कष्ट अनुचित

      November 22, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, November 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Chandigarh Article 240: कानून बनाने की प्रक्रिया आसान बनाने का प्रस्ताव सिर्फ विचाराधीन : गृह मंत्रालय
    Breaking News

    Chandigarh Article 240: कानून बनाने की प्रक्रिया आसान बनाने का प्रस्ताव सिर्फ विचाराधीन : गृह मंत्रालय

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Chandigarh Article 240
    Chandigarh Article 240: कानून बनाने की प्रक्रिया आसान बनाने का प्रस्ताव सिर्फ विचाराधीन : गृह मंत्रालय

    • चंडीगढ़ के हित को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा निर्णय 

    Home Ministry On Centre Plan On Chandigarh, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/चंडीगढ़:  केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को केंद्र सरकार द्वारा आर्टिकल 240 के दायरे में लाने की रिपोर्टों के बीच पंजाब मेंं गरमाई सियासत के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले में अपनी सफाई दी है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी करके साफ किया है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ के लिए कानून बनाने के सिस्टम को सुगम बनाने पर विचार कर रही है और यह प्रस्ताव फिलहाल शुरुआती दौर में है। अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

    विवाद को रोकने के लिए जारी किया बयान

    विवाद को रोकने के प्रयास के तहत गृह मंत्रालय ने यह बयान जारी किया है। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कानून आसान बनने से चंडीगढ़ की वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था में कोई चेंज नहीं होगा और न ही इससे हरियाणा अथवा पंजाब के पारंपरिक रिश्ते प्रभावित होंगे। गृह मंत्रालय ने कहा है कि चंडीगढ़ के हित को ध्यान में रखकर और सभी हितधारकों संग चर्चा करने के बाद ही आगे का कोई निर्णय लिया जाएगा।

    शीतकालीन सत्र में नहीं विधेयक लाने की मंशा 

    बयान में यह भी बताया गया है कि आने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार की इस मामले में किसी तरह को कोई विधेयक लाने की इच्छा नहीं है। अपने आधिकारिक पोस्ट में गृह मंत्रालय ने कहा है कि चंडीगढ़ के लिए केंद्रीय कानून बनाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रस्ताव केवल विचाराधीन है और इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।पहले के पार्लियामेंट बुलेटिन के मुताबिक, इस प्रपोजल में चंडीगढ़ को बिना विधानसभा वाले दूसरे केंद्र शासित प्रदेश—जैसे अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, और पुडुचेरी (जब उनकी असेंबली भंग हो) के साथ जोड़ने की बात थी।

    जानिए कैसे बढ़ा विवाद

    बता दें कि विवाद उस समय बढ़ा जब संसद की बुलेटिन में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2025 का जिक्र किया गया। इस विधेयक में चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 में शामिल करने का प्रपोजल था। अगर इस प्रस्ताव पर सहमति बन जाती है तो इससे राष्ट्रपति को चंडीगढ़ के लिए डायरेक्ट नियम बनाने का अधिकार मिल जाता।

    प्रशासन के स्वतंत्र प्रशासक के हाथ में जाने की आशंका 

    पंजाब के शिरोमणि अकाली दल सहित कई राजनीतिक पार्टियों ने इस पर आशंका जताई कि केंद्र की इस प्रपोजल से चंडीगढ़ का प्रशासन पंजाब के हाथों से निकल जाएगा और इसके बाद यह एक स्वतंत्र प्रशासक के हाथ में चला जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इसका विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि इसे पंजाब के साथ बेइंसाफी बताया और चेतावनी दी कि चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने चेताया कि चंडीगढ़ को छीनने की किसी भी कोशिश के गंभीर परिणाम होंगे।

    ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : निवेशकों की पहली पसंद बना पंजाब : मान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोहतक में पोते ने दादा की सिर पर रॉड से मारकर की हत्या, मौके से फरार, जानिए क्या है मामला?
    Next Article Laughter Chefs 3 की कास्ट फाइनल! कौन पकाएगा हंसी का तड़का? सभी सेलेब्स की पूरी लिस्ट OUT!
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना से पश्चिमी देश नाखुश,

      November 23, 2025

      इजराइल ने हमास पर किया हमला, 24 की मौत

      November 23, 2025

      भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मिले प्रधानमंत्री, नवाचार व साझेदारी पर जोर

      November 22, 2025

      भारत की कल्याणकारी योजनाओं से राजनीतिक लाभ पर कष्ट अनुचित

      November 22, 2025

      दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में कई वैश्विक नेताओं से मिले पीएम मोदी

      November 22, 2025

      ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में 26 नवंबर को मनाया जायेगा संविधान दिवस समारोह

      November 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Laughter Chefs 3 की कास्ट फाइनल! कौन पकाएगा हंसी का तड़का? सभी सेलेब्स की पूरी लिस्ट OUT!

      By श्वेता चौहानNovember 23, 2025

      Laughter Chefs 3 की कास्ट फाइनल! कौन पकाएगा हंसी का तड़का? सभी सेलेब्स की पूरी…

      Chandigarh Article 240: कानून बनाने की प्रक्रिया आसान बनाने का प्रस्ताव सिर्फ विचाराधीन : गृह मंत्रालय

      November 23, 2025

      रोहतक में पोते ने दादा की सिर पर रॉड से मारकर की हत्या, मौके से फरार, जानिए क्या है मामला?

      November 23, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.