Close Menu
    What's Hot

    सिल्वर डीप गाउन में Malaika Arora ने बढ़ाई इंटरनेट की धड़कनें, लुक हुआ वायरल

    March 15, 2026

    सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

    March 15, 2026

    YouTube पर पवन सिंह का जलवा, ‘मेरे मरद महोदय जी’ अभी भी नंबर 1 ट्रेंडिंग में

    March 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026

      केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

      March 15, 2026

      असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग, तमिलनाडु में 23 और बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को आएंगे नतीजे

      March 15, 2026

      खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

      March 15, 2026

      UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

      March 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत
    Breaking News

    सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Himachal News, (द भारत ख़बर), शिमला: देश के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में रविवार को 152 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। यह अत्याधुनिक कोर्ट 9.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा। इसमें चार ब्लॉक होंगे, जजों के साथ-साथ वकीलों और लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कुल लागत 152 करोड़ आएगी।

    न्यायिक परिसरों को अस्पतालों की तरह काम करने की जरूरत

    जस्टिस सूर्यकांत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक परिसरों को अस्पतालों की तरह काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोग उम्मीद के साथ अस्पताल जाते हैं। जो भूमिका अस्पतालों की है उसी सेवाभाव के साथ न्यायिक व्यवस्था को भी काम करना चाहिए। लोग न्यायालय में राहत की उम्मीद लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि सुविधाएं बढ़ने के साथ न्यायिक व्यवस्था की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मंडी को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है और लोग श्रद्धाभाव के साथ यहां आते हैं। आज इसी स्थान पर न्याय के मंदिर की स्थापना हो रही है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।

    हिमाचल ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता को रखा है संजोकर

    सीजेआई ने कहा कि सब मौलिक अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन मौलिक कर्तव्य भी संविधान का अभिन्न अंग हैं और उनकी पालना भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता को संजोकर रखा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। छोटे स्तर पर भी इसी तरह के आयोजन होने चाहिए, ताकि मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता बढ़े।

    सीएम सुक्खू ने किया सीजेआई का भव्य स्वागत

    जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आपका प्यार दोबारा मुझे हिमाचल प्रदेश लेकर आया है। आपके प्रेम और सम्मान से अभिभूत हूं। सीएम सुक्खू ने सीजेआई सूर्यकांत का हिमाचल आने पर स्वागत किया और उन्हें दोबारा प्रदेश में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक न्याय और अपने अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हम संविधान की भावना के अनुरूप समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो और लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हों।

    सरकार ने 6000 अनाथ बच्चों को अपनाया : सुक्खू

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग 6000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन आॅफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। इसके लिए देश का पहला कानून बनाया गया है। बेटियों की शादी की आयु को बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया है, ताकि उन्हें लड़कों के समान अधिकार और अवसर मिल सकें। बेटियों को समान अधिकार देते हुए सरकार ने 150 बीघा तक की पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी बराबर का अधिकार प्रदान किया है। पहले यह अधिकार केवल बेटों तक सीमित था।

    विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत राज्य सरकार उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही है। राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर सरकार ने लगभग साढ़े पांच लाख लंबित मामलों का निपटारा किया है, जो कई वर्षों से लंबित पड़े थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के मूल आदर्शों, मूल्यों और आकांक्षाओं का प्रतीक है।

    ये भी पढ़ें: Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला में किया अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का शुभारम्भ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleYouTube पर पवन सिंह का जलवा, ‘मेरे मरद महोदय जी’ अभी भी नंबर 1 ट्रेंडिंग में
    Next Article सिल्वर डीप गाउन में Malaika Arora ने बढ़ाई इंटरनेट की धड़कनें, लुक हुआ वायरल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

      March 15, 2026

      असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग, तमिलनाडु में 23 और बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को आएंगे नतीजे

      March 15, 2026

      खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

      March 15, 2026

      UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

      March 15, 2026

      तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग

      March 15, 2026

      वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

      March 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सिल्वर डीप गाउन में Malaika Arora ने बढ़ाई इंटरनेट की धड़कनें, लुक हुआ वायरल

      By श्वेता चौहानMarch 15, 2026

      Malaika Arora Silver Deep-Neck Gown: सिल्वर डीप गाउन में Malaika Arora ने बढ़ाई इंटरनेट की…

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026

      YouTube पर पवन सिंह का जलवा, ‘मेरे मरद महोदय जी’ अभी भी नंबर 1 ट्रेंडिंग में

      March 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.