Close Menu
    What's Hot

    सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

    March 2, 2026

    सीएम सैनी आज पेश करेंगे हरियाणा का बजट

    March 2, 2026

    CM नायब सिंह सैनी बोले- पंजाब गुरुओं की धरती, तप-त्याग और

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

      March 2, 2026

      पीएम मोदी और मार्क कार्नी की अहम बैठक आज

      March 2, 2026

      ब्रिटेन ने अमेरिका को दी एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति

      March 2, 2026

      ईरान के खिलाफ हमारा सैन्य अभियान पूरी तरह नियंत्रण में है : ट्रंप

      March 2, 2026

      प्रधानमंत्री ने अपने ‘बेस्ट पुडुचेरी’ के मंत्र पर दिया जोर

      March 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM नायब सिंह सैनी बोले- पंजाब गुरुओं की धरती, तप-त्याग और
    पंजाब

    CM नायब सिंह सैनी बोले- पंजाब गुरुओं की धरती, तप-त्याग और

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर में सैनी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है, यह तप, त्याग और बलिदान की भूमि है। उन्होंने कहा कि विभाजन की वेदना झेलने के बावजूद यहां के लोगों ने कभी निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा का आगामी चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव पंजाब की राजनीतिक दिशा को बदलने, समाज को सम्मान दिलाने का अवसर है।

    उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उपस्थित जनसमूह को नमन करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि सभी को मिलकर पंजाब को फिर से विकास के पथ पर अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा, हम सबने मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनी समाज को सम्मान देने का काम किया है। मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर समाज को ताकत दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हरियाणा विधानसभा में वे अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि 217 संकल्पों में से 60 पूरे किए जा चुके हैं और 120 पर तेजी से काम चल रहा है।

    प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में किडनी मरीजों को सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। बुजुर्गों को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक पेंशन घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए दिए जा रहे हैं। किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जा रही हैं और 48 घंटे में भुगतान सुनिश्चित किया गया है। भावांतर भरपाई योजना से भी किसानों को लाभ मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं और जिन परिवारों के पास जमीन नहीं है, उन्हें प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लंबे समय से पंचायती भूमि पर निवास कर रहे परिवारों को मालिकाना हक भी प्रदान किया गया है।

    पंजाब की सत्ता कुछ हाथों में ही रहने से विकास प्रभावित हुआ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सत्ता कुछ हाथों में सिमटने से विकास प्रभावित हुआ है। अब राजनीति की दिशा बदलने का समय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग एकजुट होकर निर्णायक भूमिका निभाएगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में योगदान देगा ताकि पंजाब को फिर से रंगला और खुशहाल प्रदेश बनाया जा सके।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में 31 प्रतिशत ओबीसी वर्ग है, यह मिलकर राजनीति की धुरी बने और राजनीतिक भूमिका को निभाये। श्री सैनी ने कहा कि आज पंजाब के हालात बेहद खराब है। बेरोजगारी, नशा, अपराध और पलायन से जूझ रहे पंजाब को इन समस्याओं से निजात दिलाने का अब वक्त आ गया है। इस कार्य में सैनी समाज को बड़ी भूमिका निभानी है।

    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाए, लेकिन इन आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज करने का काम किया है।

    मुख्यमंत्री ने सैनी समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सरदार महंगा सिंह और श्री हरि सिंह सैनी को समाज के हीरे बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

    उन्होंने कहा कि सैनी समाज नर सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। पंजाब में बाढ़ के समय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहायता की। चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद सैनी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने समाज में कला और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी है।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया।

    इस मौके पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक अश्विनी शर्मा, अखिल भारतीय सैनी सभा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी तथा आयोजक जगदीश सैनी, रघुवीर सिंह सैनी, लवली सैनी, प्रवीण कुमार सैनी, हरवीर सिंह, दरबार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVijay Deverakonda के घर पहुंचीं Rashmika, सासू मां ने निभाई खास रस्म
    Next Article सीएम सैनी आज पेश करेंगे हरियाणा का बजट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत मान बोले- BJP ने साजिश के तहत ‘‘AAP’’ को खत्म करने की

      March 2, 2026

      Punjab को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड’

      March 2, 2026

      CM भगवंत मान बोले- अदालत के फैसले ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पर्दाफाश किया

      February 28, 2026

      मोहिंदर भगत बोले- अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में बरी किया जाना सच्चाई और लोकतंत्र की जीत

      February 28, 2026

      कथित शराब घोटाले के मामले में न्याय ने आम आदमी का न्यायपालिका पर भरोसा वापस ला दिया : बलतेज पन्नू

      February 28, 2026

      हरदीप सिंह मुडिंया बोले-झूठ का पुलिंदा साबित हुआ कथित शराब घोटाला, विरोधियों के मुँह पर तमाचा

      February 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

      By अंकित कुमारMarch 2, 2026

      CCS Meeting On US-Iran War : सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन…

      सीएम सैनी आज पेश करेंगे हरियाणा का बजट

      March 2, 2026

      CM नायब सिंह सैनी बोले- पंजाब गुरुओं की धरती, तप-त्याग और

      March 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.