Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: NGT ने पंजाब में 85 रेत खदानों में खनन पर रोक लगाई

    February 16, 2026

    इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

    February 16, 2026

    पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज

      February 16, 2026

      तकनीक के क्षेत्र में आज भारत करेगा नई शुरुआत

      February 16, 2026

      अमेरिका के साथ समझौते को लेकर दबाव में सरकार

      February 16, 2026

      एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह : गुटेरस

      February 16, 2026

      सेना के आधुनिकीकरण पर 1.85 लाख करोड़ खर्च किए : मोदी

      February 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला
    दिल्ली

    पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Cm News : पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला
    Delhi Cm News : पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला

    • ट्रैफिक और जलभराव से राहत की ओर बड़ा कदम, 236 सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण
    • ‘अब राजनीति नहीं, नतीजों का वक्त’ : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष को घेरा, पूर्वी दिल्ली के लिए खोला खजाना

    Delhi Cm News | द भारत ख़बर नेटवर्क । नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित रामलीला मैदान में लगभग 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरूआत की।

    ये परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के संतुलित विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा जरूरी है। इन परियोजनाओं से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव जैसी समस्याओं से भी स्थायी राहत मिलेगी।

    इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष और गांधी नगर के विधायक अरविंदर सिंह लवली, लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा, विश्वास नगर के विधायक ओम प्रकाश शर्मा, शाहदरा के विधायक संजय गोयल, कृष्णा नगर के विधायक अनिल गोयल, पटपड़गंज के विधायक रविन्द्र सिंह नेगी, त्रिलोकपुरी के विधायक रवि कांत सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना पार क्षेत्र के नागरिक वर्षों से अपनी गलियों, नालियों और सड़कों के समुचित विकास की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज लगभग 1075 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास उस लंबे इंतजार को समाप्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास करना और नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी किसी क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं जैसे टूटी सड़कें, खुली नालियां, अच्छे स्कूलों और अस्पतालों की कमी, वैसी ही बनी रहें तो यह साफ तौर पर प्रशासन की नाकामी दिखाता है। मौजूदा सरकार केवल राजनीति नहीं, बल्कि काम के नतीजों पर भरोसा करती है। दिल्ली का कोई भी इलाका अब विकास से वंचित नहीं रहेगा।

    दिल्ली को समान रूप से विकसित करना सरकार की प्राथमिकता 

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ‘यमुना के इस पार और उस पार’ का भेद समाप्त कर पूरी दिल्ली को समान रूप से विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में जब क्षेत्र की सड़कों का निर्माण, नालों का ढकना और अन्य बुनियादी सुविधाएं धरातल पर दिखाई देंगी, तब जनता को अपने निर्णय और सरकार पर विश्वास का वास्तविक प्रतिफल महसूस होगा।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली सरकार ने विकास कार्यों को गति देने के लिए नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। इसी के मद्देनजर परियोजनाओं की नियमित निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

    उन्होंने कहा कि यह केवल शिलान्यास का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

    सड़क ढांचे को मिलेगा नया विस्तार

    पीडब्ल्यूडी लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से 236 सड़कों को मजबूत और बेहतर बनाने का काम शुरू कर रहा है। इन सड़कों के बनने और सुधार से ट्रैफिक सुचारु होगा और लोगों को सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। इसके अलावा, लगभग 21 करोड़ की लागत से 5 फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी।

    जल निकासी और बाढ़ नियंत्रण पर बड़ा फोकस

    सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत भी कई अहम काम शुरू किए जा रहे हैं। इनमें 10 नालों का पुनर्निर्माण, 3 नालों का सुधार, 24 बाउंड्री वॉल का निर्माण और 18 सड़कों व पुलों का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं पर करीब 272 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन कामों के पूरा होने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी, जलभराव की समस्या कम होगी और प्रभावित इलाकों को स्थायी राहत मिलेगी।

    Delhi News : ‘फांसी घर’ मामले में विशेषाधिकार समिति ने अरविंद केजरीवाल और अन्य को दिया अंतिम अवसर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज
    Next Article इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM Rekha Gupta ने किया डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण

      February 14, 2026

      दिल्ली के नांगलोई में ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने विशेष एनफोर्समेंट ड्राइव चलाया

      February 14, 2026

      CM Rekha Gupta ने आईजीआई एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया शुभारंभ

      February 14, 2026

      Delhi CM Rekha Gupta ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण

      February 13, 2026

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया

      February 13, 2026

      President Droupadi Murmu ने ब्रह्म कुमारी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग’ की शुरूआत की

      February 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: NGT ने पंजाब में 85 रेत खदानों में खनन पर रोक लगाई

      By श्वेता चौहानFebruary 16, 2026

      Punjab News: गुरदासपुर जिले के गांव गहलारी की पंचायत की याचिका पर सुनवाई करते हुए…

      इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

      February 16, 2026

      पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला

      February 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.