- हरियाणा में दिन के तापमान में दर्ज की जा रही निरंतर वृद्धि
Today Weather Updates, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के अलावा पास लगते राज्यों, हरियाणा-पंजाब व दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में इन दिनों सुबह-शाम सर्दी हो रही है। वहीं दिन मेें इन राज्यों के कई जिलों में पारा 30 डिग्री पार कर रहा है और फरवरी में ही कई इलाकों में मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। हरियाणा में दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य के महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा पारा 25 डिग्री पार जा चुका है। हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा, जिससे बारिश और बर्फबारी का सिलसिला फिर शुरू होने की संभावना है। उत्तराखंड में ठंड का असर अभी कम नहीं हुआ है।
मध्य प्रदेश मेें बढ़ी सर्दी
हालांकि मध्य प्रदेश मेें सर्दी बढ़ गई है। राज्य के 11 जिलों में करीब 15 दिन के बाद रात का तापमान 4 डिग्री से नीचे आ गया है। जबकि 13 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं राजस्थान में तापमान बढ़ने से दिन में सर्दी का असर लगभग खत्म हो रहा है। राज्य के 48 जिलों में भी गर्मी बढ़ गई है। बाड़मेर में शनिवार को लगातार दूसरे दिन पारा 30 डिग्री को पार गया। यहां यह 32.6 डिग्री रहा।
उत्तर प्रदेश में कोहरे का प्रभाव लगभग खत्म
उत्तर प्रदेश में कोहरे का प्रभाव अब लगभग खत्म हो चुका है। बिहार के बगहा और गोपालगंज में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने राज्य के कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। फिलहाल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। 13 फरवरी के बाद बिहार के मौसम में बदलाव हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में जगदलपुर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान 31.2 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया था। वहीं सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। अगले 7 दिन तक राज्य के मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हिमालयी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम विभाग ने 9 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। मैदानी इलाकों में कोहरा सुबह कम हो सकता है।
चेन्नई में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम, उड़ानें प्रभावित
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कोहरे के कारण आज रविवार को दृश्यता कम रही। सुबह 9 बजे तक कोहरा के कारण 3 उड़ानों को तिरुचिरापल्ली डायवर्ट करना पड़ा। चेन्नई में कोहरे का कारण ज्यादा नमी, धीमी गति की हवाएं और रात के समय कम तापमान था।
ये भी पढ़ें : Weather Update Today : दो दिन मौसम शुष्क रहेगा, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

