Close Menu
    What's Hot

    एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

    February 19, 2026

    हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में बड़ी गिरावट, IMD ने बताया मौसम का नया अपडेट

    February 19, 2026

    इंदरबीर सिंह निज्जर बोले- ज्ञानी रघबीर सिंह के खुलासे दिल दहलाने वाले

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

      February 19, 2026

      AI Summit 2026: टेक्नोलॉजी को इंसानियत से जोड़ने वाले लोग बनाएंगे एआई का भविष्य : इमैनुएल मैक्रो

      February 19, 2026

      परिवर्तनशील रहेगा उत्तर भारत का मौसम

      February 19, 2026

      Supreme Court: हम तय करेंगे कौन हथियार और किसे धमकाया गया: सुप्रीम कोर्ट

      February 19, 2026

      Kiren Rijiju: राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा, उनका बर्ताव बचकाना: किरेन रिजिजू

      February 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, February 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पहाड़ों जैसी ठंड
    Breaking News

    उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पहाड़ों जैसी ठंड

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पहाड़ों जैसी ठंड
    Weather Update Today : उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पहाड़ों जैसी ठंड

    कोहरे और शीतलहर से कांपा समूचा उत्तर भारत, पंजाब, हरियाणा में कई जगह तापमान पांच डिग्री से आया नीचे

    Weather Update Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली सहित समूचा उत्तर भारत शीत लहर और कोहरे के कारण जबरदस्त ठंड की गिरफ्त में है। कोहरे के कारण पिछले दो दिन कुछ ही घंटे सूर्य देव के दर्शन होने से ठंड में और भी ज्यादा इजाफा हो गया है। पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में कई जगह ऐसी है जहां पर तापमान पांच डिग्री से भी नीचे चला गया है। इस दौरान हरियाणा में 2.5 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। पंजाब में फरीदकोट में पारा 3.4 डिग्री रहा।

    हिमाचल में कल्पा में 0.6 डिग्री और जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग में पारा शून्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा। वहीं यूपी में मेरठ और मुजफ्फरनगर सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री रहा। इटावा में 7.4 डिग्री, प्रयागराज और झांसी में 8 डिग्री रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहरी चली। पहाड़ी इलाकों में लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से 14.2 डिग्री नीचे चला गया।

    यूपी में सभी स्कूल एक जनवरी तक किए गए बंद

    शीतलहर को देखते हुए यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी ठंडी हवाओं ने लोगों को सताया। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में कहा है कि आने वाले दिनों में भी कोहरे और शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं है।

    कोहरे के चलते नहीं उतर सका विमान

    दिल्ली से रविवार दोपहर में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7324 अपने तय समय 1:05 बजे पंतनगर पहुंची, लेकिन कम दृश्यता के चलते उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। विमान कुछ देर हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में 78 यात्री सवार थे। वहीं, पंतनगर से भी दिल्ली के लिए 76 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था।

    विमान के नहीं उतर पाने से इन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाली 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे दिल्ली एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि यदि एक जनवरी को हल्की या फिर मध्यम बारिश होती है तो इससे कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है।

    ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की बढ़ी उम्मीद

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए साल से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, 31 दिसंबर आखिरी मौका, वरना होगा बड़ा नुकसान
    Next Article भारत को चीन से मिलेगा जरूरी आरईएम
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

      February 19, 2026

      AI Summit 2026: टेक्नोलॉजी को इंसानियत से जोड़ने वाले लोग बनाएंगे एआई का भविष्य : इमैनुएल मैक्रो

      February 19, 2026

      परिवर्तनशील रहेगा उत्तर भारत का मौसम

      February 19, 2026

      Supreme Court: हम तय करेंगे कौन हथियार और किसे धमकाया गया: सुप्रीम कोर्ट

      February 19, 2026

      Kiren Rijiju: राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा, उनका बर्ताव बचकाना: किरेन रिजिजू

      February 18, 2026

      6500 भारतीय को निकालने की तैयारी में कनाडा

      February 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

      By अंकित कुमारFebruary 19, 2026

      संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस। UN Secretary General Antonio Guterres, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली:…

      हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में बड़ी गिरावट, IMD ने बताया मौसम का नया अपडेट

      February 19, 2026

      इंदरबीर सिंह निज्जर बोले- ज्ञानी रघबीर सिंह के खुलासे दिल दहलाने वाले

      February 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.