आज आधी रात से लागू हो चुकी हैं कीमतें
LPG Rate Hike (द भारत ख़बर) नई दिल्ली : नया वित्त वर्ष शुरू होते ही महंगाई का झटका लोगों को लग गया है। पश्चिम एशिया तनाव की आंच अब रसोई तक पहुंच गई है। आज यानि एक अप्रैल से एलपीजी के दाम में 218 रुपए की तेजी आई है। हालांकि घरेलु गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए गए। सरकार द्वारा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद माना जा रहा है कि होटलों, ढाबों आदि में खाना महंगा हो सकता है।
नए दाम लागू होने के बाद अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 2078.50 में मिलेगा। वहीं कोलकाता में 2208 रुपए, मुंबई में 2031 रुपए जबकि चेन्नई में सबसे ज्यादा महंगा 2246.50 रुपए में मिलेगा। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ ही यह भी माना जा रहा है कि होटलों, ढाबों में चाय, नाश्ते व थाली के दाम बढ़ने के साथ ही शादियों में होने वाली कैटरिंग भी जरूरी महंगी होगी।
पश्चिमी एशिया तनाव है मुख्य कारण
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के पीछे सीधे तौर पर अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते पैदा हुए हालात हैं। इस युद्ध के कारण हॉर्मुज स्टेÑट पिछले एक माह से बंद है। जिसके चलते गैस आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। गैस से भरे कई पोत इसमें फंसे हुए हैं। इसी किल्लत के चलते और गैस खपत से निपटने के लिए गैस कंपनियों को दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है।
देश में पर्याप्त मात्रा में गैस स्टॉक : मंत्रालय
ज्ञात रहे कि एक दिन पहले ही पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बार फिर से स्पष्ट किया कि देश में र्इंधन की कमी नहीं है। लोगों को केवल अफवाहों से बचने और जागरूक होने की जरूरत है। मौजूदा स्थिति संबंधी जानकारी देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी।
उन्होंने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एलपीजी वितरकों के पास आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। कल लगभग पचानवे फीसदी बुकिंग आॅनलाइन की गई थीं। लगभग बयासी फीसदी डिलीवरी को प्रमाणीकरण कोड से प्रमाणित किया गया। पिछले दो दिनों में 1.04 करोड़ बुकिंग के मुकाबले 92 लाख सिलेंडर वितरित हुए।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : पश्चिमी एशिया तनाव से वैश्विक ऊर्जा संकट उपजा : पीएम

