Close Menu
    What's Hot

    सर्बिया के प्रेसिडेंट, एलेक्जेंडर वुसिक से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    February 18, 2026

     राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

    February 18, 2026

    हरियाणा में अगले 3 घंटों में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई जगहों पर तेज़ बारिश के आसार

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

       राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

      February 18, 2026

      हरियाणा सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान का ऐलान

      February 18, 2026

      ऐसा मारेंगे अमेरिका दोबारा उठ नहीं पाएगा : खामेनेई

      February 18, 2026

      PM Modi And Emmanuel Macron: भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगे: पीएम मोदी

      February 18, 2026

      Supreme Court: नेताओं को भाषण से पहले विचार सुधारने की जरूरत: सुप्रीम कोर्ट

      February 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, February 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में दिग्गजों का आने का सिलसिला जारी
    दुनिया

    ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में दिग्गजों का आने का सिलसिला जारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    AI Impact Summit 2026 Day 3 Live Updates, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ का आज तीसरा दिन है और इस वैश्विक सम्मेलन में शिरकत करने वालों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 16 फरवरी को समिट का शुभारंभ किया था और कार्यक्रम 20 फरवरी तक चलेगा।इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनियाभर के नेताओं के अलावा नीति-निर्माता व टेक उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ शिरकत कर रहे हैं।

    सुरक्षा कारणों से आज विशेष व्यवस्थाएं लागू 

    वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि बुधवार और गुरुवार (आज और कल) सुरक्षा कारणों के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इसके अनुसार डेलिगेट्स को वीआईपी मूवमेंट के चलते आज शाम 4:30 बजे तक कन्वेंशन एरिया खाली करना होगा। दरअसल, आज शाम छह बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन में आने वाले अतिथियों व उद्योग जगत की हस्तियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। इसलिए प्रतिनिधियों के लिए प्रवेश पर आज शाम को आंशिक प्रतिबंध रहेगा।

    नई दिल्ली पहुंचे फिनलैंड के प्रधानमंत्री

    एआई समिट में शामिल होने के लिए फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो आज भारत पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ( Randhir Jaiswal) के मुताबिक कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। जायसवाल ने एक्स पर कहा कि भारत सरकार की तरफ पीएम पेटेरी ओर्पो का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने बताया कि पेटेरी ओर्पो के भारत दौरे से भारत व फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी।

    सुंदर पिचाई 20 फरवरी को देंगे मुख्य भाषण देंगे

    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार को ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। पिचाई 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है।

    भारी उत्साह, 8 बजे तक खुला रहेगा एआई एक्सपो क्षेत्र

    समिट में शामिल होने को लेकर प्रतिनिधियों में भारी उत्साह है जिसे देखते हुए एआई एक्सपो क्षेत्र को आज से रात 8 बजे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया है। आयोजकों के अनुसार सुरक्षा व वीआईपी कार्यक्रमों के मद्दनेजर समय तथा प्रवेश से जुड़ी व्यवस्थाएं पहले से तय की गई हैं, ताकि सम्मेलन के संचालन में किसी तरह की बाधा न आए।

    ये भी पढ़ें : Mumbai Breaking: प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में की मुलाक़ात

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत आज अपने अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के सामने उतरेगा
    Next Article फिर प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे विराट-अनुष्का, कपल की सादगी ने जीत लिया फैंस का दिल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सर्बिया के प्रेसिडेंट, एलेक्जेंडर वुसिक से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

      February 18, 2026

      S. Jaishankar : दुनिया एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी : एस. जयशंकर

      February 18, 2026

      भारत और नॉर्वे मिलकर उठाएंगे टीईपीए का लाभ

      February 18, 2026

      अमेरिकी टैरिफ से भारतीय निर्यात में गिरावट

      February 18, 2026

      चांदी पांच हजार लुढ़की, सोना 700 रुपए महंगा

      February 17, 2026

      अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान ने बढ़ाई अफ्रीकी देशों की चिंता

      February 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सर्बिया के प्रेसिडेंट, एलेक्जेंडर वुसिक से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

      By परवेश चौहानFebruary 18, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सर्बिया के राष्ट्रपति, एलेक्जेंडर वुसिक। AI Impact Summit 2026 Day 3…

       राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

      February 18, 2026

      हरियाणा में अगले 3 घंटों में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई जगहों पर तेज़ बारिश के आसार

      February 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.