Close Menu
    What's Hot

    ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमले में एक व्यक्ति की मौत

    April 4, 2026

    हरियाणा में बदला मौसम बदला, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 4, 2026

    राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को दिया 211 रन का लक्ष्य, रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमले में एक व्यक्ति की मौत

      April 4, 2026

      केरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के

      April 4, 2026

      नवीन जयहिंद का दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा गया

      April 4, 2026

      पाकिस्तानी की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश

      April 4, 2026

      46,650 मीट्रिक टन एलपीजी के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘ग्रीन सांववी’

      April 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»केरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के
    Breaking News

    केरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Kerala Assembly Elections: केरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के
    Kerala Assembly Elections: केरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के

    चुनाव लड़ रहे 339 प्रत्याशी करोड़पति
    Kerala Assembly Elections, (द भारत ख़बर), तिरुवनंतपुरम: केरलम विधानसभा चुनाव में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा 72 उम्मीदवार कांग्रेस से हैं। भाजपा के 59 और सीपीआई (एम) के 51 उम्मीदवार हैं। वहीं, 23% पर हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर केस दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने विधानसभा चुनाव लड़ रहे कुल 883 में से 863 उम्मीदवारों के एफिडेविट का एनालिसिस कर शनिवार को यह रिपोर्ट जारी की। 339 करोड़पति प्रत्याशी हैं। यानी हर 5 में से 2 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

    करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 48% बढ़ी

    2021 में राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में 27% उम्मीदवार ही करोड़पति थे लेकिन 2026 में ये नंबर बढ़कर 39% हो गया। यानी 5 साल में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 48% बढ़ी है।

    54% उम्मीदवार ग्रेजुएट नहीं

    रिपोर्ट के मुताबिक, 54% उम्मीदवार ग्रेजुएट नहीं हैं। वहीं, 48% उम्मीदवारों की शिक्षा 5वीं से 12वीं के बीच है। राज्य में सिंगल फेज में 9 अप्रैल को मतदान होगा। रिजल्ट 4 मई को आएगा।

    कांग्रेस, भाजपा और सीपीआई के 182 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

    कांग्रेस भाजपा और CPI के 255 में से 182 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस चल रहे हैं। 17 उम्मीदवारों पर हत्या से जुड़े आरोप हैं। वहीं, 15 पर महिला अपराध से जुड़े केस हैं। चुनाव लड़ रहे सभी दलों ने कम से कम 42% टिकट ऐसे कैंडिडेट्स को दिए हैं जिनपर आपराधिक मामले चल रहे हैं। 201 कैंडिडेट्स पर गंभीर आपराधिक मामले हैं।

    कांग्रेस के रेजी सबसे अमीर उम्मीदवार, 8 के पास संपत्ति ही नहीं, एक की संपत्ति कुल 84 रुपए

    अलप्पुझा जिले की कुट्टनाड सीट से केरल कांग्रेस के रेजी चेरियन 2026 केरलम विधानसभा चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनकी कुल संपत्ति 218 करोड़ रुपए है। वहीं, कोट्टायम जिले की एट्टुमानूर सीट से एसयूसीआई (सी) के आश्ना थम्बी की संपत्ति सिर्फ 84 रुपए है। 8 ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति जीरो बताई है।

    सिर्फ 11% महिलाओं को टिकट

    2011 जनगणना के मुताबिक, केरलम देश के उन राज्यों में से है जहां पुरुषों से ज्यादा महिलाएं हैं। इसके बावजूद पार्टियों ने सिर्फ 11% (92) टिकट महिलाओं को दिए हैं। शिक्षा के मामले में भी केरलम देश के सबसे बेहतर राज्यों में से एक है। चुनाव लड़ रहे 54% उम्मीदवार ग्रेजुएट नहीं हैं। वहीं, 48% उम्मीदवारों की शिक्षा 5वीं से 12वीं के बीच है। चुनाव लड़ रहे 16% (140) उम्मीदवार 25 से 40 साल के हैं। 41 से 60 साल के 58% (497) उम्मीदवारों हैं। इसके अलावा, 26% (224) उम्मीदवार 61 से 80 साल के हैं। 2 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 साल से भी ज्यादा है।

    ये भी पढ़ें : India LPG Crisis: होर्मुज से सुरक्षित गुजरा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘ग्रीन सांववी’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, देखें ताजा रेट्स
    Next Article धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच सारा अर्जुन की जो फिल्म हुई थी फ्लॉप, वो अब ओटीटी पर मचा रही धमाल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमले में एक व्यक्ति की मौत

      April 4, 2026

      नवीन जयहिंद का दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा गया

      April 4, 2026

      पाकिस्तानी की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश

      April 4, 2026

      46,650 मीट्रिक टन एलपीजी के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘ग्रीन सांववी’

      April 4, 2026

      ईरान की अधिकतर बैलिस्टिक मिसाइलें युद्ध में बेअसर

      April 4, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु-केरल में करेंगे चुनाव प्रचार

      April 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमले में एक व्यक्ति की मौत

      By अंकित कुमारApril 4, 2026

      US Israel Vs Iran War: ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमले में एक…

      हरियाणा में बदला मौसम बदला, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

      April 4, 2026

      राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को दिया 211 रन का लक्ष्य, रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए

      April 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.