एपेक प्लस मई से बढ़ाएगा तेल उत्पादन, 2.06 लाख बैरल प्रतिदिन अतिरिक्त तेल निकाला जाएगा
Crude Oil (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया तनाव के चलते दुनिभा भर में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बाधित हुई है। इनमें से सबसे ज्यादा किल्लत कच्चा तेल और गैस की हो रही है। एशिया सहित विश्व के बहुत सारे देश इन दिनों तेल और गैस किल्लत से परेशान हैं। जिससे इन दोनों के दाम आसमान छू रहे हैं।
इसी बीच एपेक प्लस में शामिल देशों ने दुनिया भर की इस समस्या को दूर करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। दरअसल एपक स्मूह के देश एक मई से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक मई से ये देश प्रतिदिन 2.26 लाख बैरल अतिरिक्त कच्चा तेल निकालेंगे जिससे इसकी विश्व में सप्लाई व आपूर्ति पूरी की जा सके।
ये देश हैं एपेक प्लस में शामिल
एपेक प्लस ऐसे देशों का स्मूह है जो विश्व का ज्यादात्तर कच्चा तेल का उत्पादन करते है। इस समूह में सऊदी अरब, रूस, इराक, यूएई, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान जैसे देश शामिल हैं। इन देशों ने तय किया है कि वे मई 2026 में अपने तेल उत्पादन को थोड़ा बढ़ाएंगे, ताकि दुनिया भर में तेल की सप्लाई बनी रहे और कीमतों में ज्यादा उछाल न आए।
सभी देशों ने वुर्चुअल बैठक में लिया फैसला
इन देशों ने वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया और कहा कि वे मई में करीब 2.06 लाख बैरल प्रति दिन (206 हजार बैरल) अतिरिक्त तेल उत्पादन करेंगे। हालांकि, पहले जो 16.5 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती (अप्रैल 2023 में) की गई थी, उसे पूरी तरह खत्म नहीं किया जा रहा है। यानी उत्पादन धीरे-धीरे और हालात देखकर ही बढ़ाया जाएगा। एपेक प्लस ने साफ कहा है कि वे बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो उत्पादन बढ़ाने, रोकने या फिर से कम करने का फैसला भी लिया जा सकता है। उनका मकसद यही है कि तेल बाजार में स्थिरता बनी रहे और अचानक कीमतें बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे न हों।
ये भी पढ़ें : India Sent Aid : आपदाग्रस्त देशों के लिए भारत ने भेजी सहायता

