धुरंधर 2 की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को किया पोस्टपोन
Bhoot Bangla Release Date, (द भारत ख़बर), मुंबई: जब भी कोई फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ताबड़तोड़ परफॉर्म करती है, हर तरफ सिर्फ और सिर्फ उसी फिल्म की बात होती है, दूसरी फिल्मों के मेकर्स को ऐसे लगने लगता है कि उस फिल्म के आसपास रिलीज करने से उनकी पिक्चर को नुकसान हो सकता है, तो ऐसे में अधिकतर मेकर्स अपनी फिल्म को पोस्टपोन करने का रास्ता इख्तियार करते हैं। यानी फिल्म की रिलीज डेट बदल देते हैं। अब ऐसा अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के मेकर्स ने किया है।
17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है भूत बंगला
इन दिनों लोगों के बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का खुमार देखने को मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 9 दिन हुए हैं और कारोबार 1100 करोड़ के पार जा चुका है। और इस फिल्म को लेकर लोगों का ये खुमार जल्दी शांत होता नहीं दिख रहा है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर 2 की सक्सेस को देखते हुए भूत बंगला के मेकर्स ने अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है। ये फिल्म 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
कितनी बार रिलीज डेट में बदलाव हुआ?
अक्षय कुमार ने 9 सितंबर 2024 को अपने 57वें बर्थडे पर इस फिल्म की घोषणा की थी। उसके बाद से ही फैंस इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फैंस का इंतजार भी पोस्टपोन और प्रीपोन हो रहा है। फिल्म अनाउंस से लेकर अब तक तीन बार रिलीज डेट में बदलाव देखने को मिला है।
सबसे पहले ऐसी घोषणा की गई थी कि ये फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पर बाद में मेकर्स डेट बदलकर 15 मई कर देते हैं और फैंस का इंतजार और लंबा हो जाता है। फिर एक दिन ऐसी खबर आती है कि मेकर्स ने भूत बंगला को प्रीपोन कर दिया है। डेट 15 मई से 10 अप्रैल कर दी जाती है। अक्षय के फैंस खुश हो जाते हैं कि चलो इस फिल्म का इंतजार थोड़ा कम हुआ।
ये भी पढ़ें: अपने नाम करने चली ये एक्ट्रेस, इन 5 फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार

