Close Menu
    What's Hot

    कॉमेडियन Zakir Khan को क्या हुआ? हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो ने फैंस को किया परेशान

    March 16, 2026

    एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

    March 16, 2026

    रेवाड़ी में नकाबपोश बदमाशों का कहर, दुकान से 5 लाख नकदी चोरी

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026

      भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

      March 16, 2026

      बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर एनडीए का कब्जा

      March 16, 2026

      हॉर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द खोला जाए : ब्रिटेन

      March 16, 2026

      यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

      March 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi: दिल्ली कंझावला कांड में आरोपियों पर हत्या का चलेगा केस , कोर्ट का बड़ा फैसला, चारों आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस
    Breaking News

    Delhi: दिल्ली कंझावला कांड में आरोपियों पर हत्या का चलेगा केस , कोर्ट का बड़ा फैसला, चारों आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के कंझावला कांड में बड़ा फैसला सुनातया है। अदालत ने आरोपियों पर हत्या का केस चलाने का फैसला दिया है। अदालत ने कंझावला हिट एंड रन मामले में 17 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को कंझावला हिट एंड ड्रैग केस में रोहिणी कोर्ट ने आरोपी मनोज मित्तल, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन पर IPC की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना), 212 (अपराधी को शरण देना), 120B (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए।

    कोर्ट ने अभियुक्त दीपक, आशुतोष और अंकुश पर 201, 212, 182, 34 IPC का आरोप लगाया है। इन तीनों को IPC की धारा 120B से बरी कर दिया गया है। अमित पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की धारा लगाई गई है। अदालत 14 अगस्त को औपचारिक आरोप सुनाएगी।

    बता दें कि 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली निवासी अंजलि की कार के नीचे फंसकर घिसटने से मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने कंझावाला मामले में एक अप्रैल को आरोप पत्र दाखिल किया था। उसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोप पत्र लगभग आठ सौ पन्नों का था। 117 लोगों को गवाह बनाया गया था। इसमें कहा गया था कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी। दिल्ली पुलिस ने कार में सवार चार लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी, जबकि सभी सात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, सबूत नष्ट करने, अपराधी को शरण देने समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया गया था।

    घटना के वक्त कार चला रहे अमित खन्ना पर भी लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को दो जनवरी को गिरफ्तार किया था। दो अन्य सह-आरोपी आशुतोष भारद्वाज और अंकुश को अदालत ने जमानत दे दी थी। नया साल शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद अंजलि सिंह (20) की स्कूटी कार से टकराने के बाद अंजलि उसमें फंस गई थी। अंजलि सुल्तानपुरी से कंझावला तक 12 किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीटती हुई ले गई थी। इस दौरान युवती की मृत्यु हो गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi News: दिल्ली हाई कोर्ट का बिना Fire एनओसी के चल रहे कोचिंग सेंटरों को बंद करने का आदेश, दिल्ली सरकार और नगर निगम को दिए निर्देश
    Next Article Rohtak News : बाढ़ से हरियाणा के तबाह, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की बजाए उनके साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है सरकार:भूपेंद्र हुड्डा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

    March 16, 2026

    भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

    March 16, 2026

    बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर एनडीए का कब्जा

    March 16, 2026

    हॉर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द खोला जाए : ब्रिटेन

    March 16, 2026

    यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

    March 16, 2026

    10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

    March 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कॉमेडियन Zakir Khan को क्या हुआ? हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो ने फैंस को किया परेशान

    By श्वेता चौहानMarch 16, 2026

    Zakir Khan: पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान अपने भाई अरबाज़ खान के लेटेस्ट व्लॉग में…

    एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

    March 16, 2026

    रेवाड़ी में नकाबपोश बदमाशों का कहर, दुकान से 5 लाख नकदी चोरी

    March 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.