Close Menu
    What's Hot

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»ठंड, कोहरे और प्रदूषण से दिल्ली हाल-बेहाल
    दिल्ली

    ठंड, कोहरे और प्रदूषण से दिल्ली हाल-बेहाल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Pollution Update : ठंड, कोहरे और प्रदूषण से दिल्ली हाल-बेहाल
    Delhi Pollution Update : ठंड, कोहरे और प्रदूषण से दिल्ली हाल-बेहाल

    राजधानी दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग

    Delhi Pollution Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली व इसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग वर्तमान में ठंड, कोहरा और वायु प्रदूषण संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक तरफ जहां ठंड के चलते तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है तो वहीं कोहरा और स्मॉग का मिश्रण सड़क और रेल यातायात को बाधित कर रहा है। वाहन सड़कों पर रेंगते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस सबसे बड़ी समस्या यानि हवा में प्रदूषण की मात्रा लगातार लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में घेर रही है।

    नतीजा यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। दिल्ली में सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 386 दर्ज किया गया था। दोपहर बाद इसमें कुछ सुधार हुआ और शाम 4:00 बजे यह 377 पर आ गया। एनसीआर के शहरों में भी हालात बेहतर नहीं रहे। दोपहर में हल्की धूप को छोड़ दें तो घने कोहरे और जहरीली धुंध की मोटी परत छाई रही। गाजियाबाद में एक्यूआई 364 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 327, ग्रेटर नोएडा में 329 और गुरुग्राम में 328 रहा। 300 से ऊपर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में आता है।

    70 ट्रेन लेट, 107 उड़ाने रद

    घने कोहरे के चलते पालम क्षेत्र में दोपहर 12 बजे भी दृश्यता 300 मीटर रही। वहीं, सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर रही। 107 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। 450 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। इनमें आने और जाने वाली दोनों ही उड़ानें शामिल थीं। कुछ उड़ानों को जयपुर, लखनऊ व अहमदाबाद की तरफ मोड़ना पड़ा
    दिल्ली आने वाली 70 से अधिक ट्रेनें भी तय समय से दो घंटे की देरी से पहुंचीं

    लोग तोड़ ग्रेप-4 के नियम

    दिल्ली में सर्दी पड़ रही है। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली में ग्रेप-चार लागू है। लोगों का ठीक तरह से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लकड़ी व कोयले से आग जलाने पर पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। एक तरफ प्रतिबंध है तो दूसरी तरफ ठंड। लोग ग्रेप के प्रतिबंध का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। दिन व रात में जगह-जगह लोग सड़क से लेकर गली मोहल्ले में लकड़ी व कोयले से अलाव जलाते हुए दिख जाएंगे। पिछले दो वर्षों से जिला प्रशासन कोशिश कर रहा है लोग सर्दियों में अलाव की जगह हीटर जलाएं। ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। लेकिन लोग प्रशासन की इस कोशिश की फेल करने में जुटे हुए हैं। जिसका खामियाजा सभी लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

    ये भी पढ़ें : Shri Mata Vaishno Devi Yatra : खराब मौसम के चलते श्री माता वैष्णो देवी यात्रा बाधित

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल, कश्मीर में हिमपात और बारिश से बढ़ेगी सर्दी
    Next Article पंजाब में घने कोहरे और ठंड का बड़ा अनुमान, कुछ जगहों…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा: केजरीवाल

      February 27, 2026

      दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी

      February 27, 2026

      दिल्ली पुलिस ने हिमाचल के रोहड़ू से गिरफ्तार किए तीन आरोपी

      February 26, 2026

      दिल्ली में मामी-भांजे की दोस्ती का खूनी अंत

      February 22, 2026

      Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

      February 20, 2026

      सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारत मंडपम में प्रस्तुत किया विश्व का सबसे बड़ा स्तन कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम

      February 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Amit Shah Uttrakhand Visit: केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की…

      हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

      March 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.