Close Menu
    What's Hot

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026

    पंजाब में मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली के स्वरूप नगर में युवक की चाकू घोपकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में दहशत
    Breaking News

    दिल्ली के स्वरूप नगर में युवक की चाकू घोपकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में दहशत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : राजधानी दिल्ली की गलियों में हत्या की एक और वारदात से एक बार फिर दहशत का माहौल है…. स्वरूप नगर में हुई एक और हत्या ने एक बार फिर से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार की रात को एक मामूली विवाद के दौरान 26 साल के युवक देवेंद्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन ये घटना शहर में बढ़ती हिंसा और पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाती है।

    पुलिस के अनुसार, घटना लोअर जीटीके रोड के एंट्री गेट पिकेट के पास हुई, जहां देवेंद्र और उसके परिचित चार युवकों पवन, विकास, अविनाश और रोहित के बीच मामूली विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ने पर मारपीट हुई और गर्मागर्मी में देवेंद्र को चाकू से पेट में वार कर दिया गया। घायल देवेंद्र मौके पर गिर पड़ा और स्थानीय लोगों ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की और छापेमारी अभियान शुरू किया।

    पुलिस को रात करीब 11:40 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक की हत्‍या कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों और चश्मदीद गवाहों से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान हो गई. पुलिस ने CCTV फुटेज का भी सहारा लिया. रातभर चले ऑपरेशन में तीन आरोपियों, तेइस साल के रोहित, तीस साल के अविनाश और छब्बीस साल के पवन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जानकारी के मुताबिक रोहित, खड्डा कॉलोनी का रहने वाला है और पड़ोसियों के मुताबिक, वह गुस्सैल स्वभाव का है. अविनाश, स्वरूप विहार में रहता है और मजदूरी करता है. वह पहले भी झगड़े-फसाद में शामिल रहा है. वहीं, तीसरा आरोपी पवन, भलस्वा डेयरी का रहने वाला जो दिहाड़ी मजदूर है. इसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं. पुलिस चौथे आरोपी विकास की तलाश अभी कर रही है., पुलिस उस की तलाश कर रही है।

    इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को उजागर किया है। स्वरूप नगर जैसे क्षेत्र, जहां पुलिस स्टेशन और अधिकारियों के कार्यालय नजदीक हैं, वहाँ भी ऐसी घटनाएं होना चिंताजनक है। क्या ये संकेत नहीं देता कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अपराधी बेखौफ हैं? और अपराधियों के मन से क़ानून का ख़ौफ़ ख़त्म होता जा रहा है…लगातार बढ़ रही हत्या की घटनाओं से दिल्ली की आम जनता को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है? और गृहमंत्री अमित शाह के साथ साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर पर भी सवाल उठने लगे हैं….शहर में लगातार बढ़ रही हिंसा और अपराधों को रोकने के लिए ना तो कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और ना ही पुलिस की टीमें इन वारदातों को रोकने में सक्षम दिख रही है…एक वक़्त था जब दिल्ली पुलिस अपनी कार्यशाली के लिए पूरे देश में गर्व से जानी जाती थी..लेकिन आज की दिल्ली पुलिस अपराधियों के सामने बेबस नज़र आती है…दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम नशा करते हुए लोग आपको दिख जाएँगे जिन्हें रोकने या जिनके ख़िलाफ़ एक्शन लेता हुआ आपको कोई नहीं दिखेगा…दिल्ली के पार्क नशेड़ियों का अड्डा बन चुके हैं…स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद भी ग्राउंड ज़ीरो पर कोई बदलाव नज़र नहीं आ रहे हैं….बीट अफ़सर पेट्रोलिंग के नाम पर ख़ानापूर्ति कर रहे हैं….दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, और इस पर नियंत्रण पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। क्या यह समय नहीं है कि सरकार और पुलिस प्रशासन गंभीरता से सोचें और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें? अन्यथा, ऐसी घटनाएं शहर की छवि को और धूमिल करती रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAsia Cup 2025: पाकिस्तान को जिसपर था सबसे ज्यादा गुरूर, शर्मा ने उसकी सारी इज्जत उतार ली, देखें VIDEO
    Next Article दिल्ली पुलिस को सफलता: बवाना में स्नैचिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026

      राहुल बोले- फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा, लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Iran Launches New Strikes: आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज…

      डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

      March 7, 2026

      पंजाब में मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.