Close Menu
    What's Hot

    आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

    March 13, 2026

    हरियाणा में लौटेगा मिट्टी के तेल का दौरा, केंद्र से 8.76 लाख लीटर केरोसिन मिला, BPL परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

    March 13, 2026

    इमरान हाशमी संग किया रोमांस, 711 विकेट लेने वाले बॉलर से रचाई शादी, जानें अब क्या कर रही ये एक्ट्रेस?

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

      March 13, 2026

      विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया

      March 13, 2026

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शंकराचार्य से विवाद खत्म करने की अपील की, कहा- चरणों में शीश झुकाता हूं
    Breaking News

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शंकराचार्य से विवाद खत्म करने की अपील की, कहा- चरणों में शीश झुकाता हूं

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Avimukteshwaranand Controversy: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शंकराचार्य से विवाद खत्म करने की अपील की, कहा- चरणों में शीश झुकाता हूं
    Avimukteshwaranand Controversy: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शंकराचार्य से विवाद खत्म करने की अपील की, कहा- चरणों में शीश झुकाता हूं

    प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, शंकराचार्य से मिलने नहीं गए
    Avimukteshwaranand Controversy, (द भारत ख़बर), प्रयागराज: प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच 7 दिनों से विवाद जारी है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शंकराचार्य से विवाद खत्म करने की अपील की है। केशव मौर्य रविवार शाम प्रयागराज पहुंचे। हालांकि सर्किट हाउस से 8 किमी दूर धरने पर बैठे शंकराचार्य से मिलने नहीं गए। डिप्टी सीएम ने कहा, मुख्यमंत्रीजी ने मामले का संज्ञान लिया है। मुझे जब बात करने के लिए कहा जाएगा, जरूर करूंगा।

    मैं प्रार्थना तो कर ही सकता हूं। उनके चरणों में शीश झुका सकता हूं। निवेदन कर सकता हूं। निवेदन किया है। आगे भी यही निवेदन करता हूं। जो भी विरोध है, उसको समाप्त करके, संगम में स्नान करके और जो एक संदेश अनुकूल जाना चाहिए, वह देने की कृपा करें।

    अविमुक्तेश्वरानंद एक संत, उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए

    केशव मौर्य ने शंकराचार्य के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्हें समझदार और सीएम बनाए जाने की इच्छा जताई थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। वह एक संत हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। अगर वह किसी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, तो हम उनकी भावना का सम्मान करते हैं।

    शिविर में जबरन घुसे युवक, हंगामा

    शनिवार रात कट्टर सनातनी सेना नाम के संगठन के 8 से 10 युवक भगवा झंडा लिए नारे लगाते पहुंच गए थे। शंकराचार्य के शिविर में घुसने की कोशिश की। आई लव बुलडोजर बाबा और ‘योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से धक्का-मुक्की भी हुई। 15 मिनट तक हंगामा चला। संगठन का प्रमुख सचिन सिंह नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। इसके बाद शंकराचार्य के शिष्यों ने शिविर को चारों तरफ से ढक दिया।

    अंदर जाने के रास्ते ब्लॉक कर दिए। शंकराचार्य के शिविर प्रभारी ने थाने में शिकायत दी है। कहा है कि असामाजिक लोग लाठी-डंडे और झंडे लेकर आए थे। जबरन शिविर में घुसकर मारपीट करने पर उतारू थे। शिविर में मौजूद सेवकों ने उन्हें समझाकर बाहर निकाल दिया, लेकिन हालात काफी गंभीर थे। बड़ी घटना हो सकती थी। ऐसे में शंकराचार्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    मैं पीछे नहीं हटूंगा

    शिविर में युवकों के हंगामे पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, हमारे ऊपर आक्रमण इसलिए किया गया है, क्योंकि हम गो-रक्षा की बात कर रहे हैं। हम इनकी (भाजपा) आंख की किरकिरी बन गए हैं, कितना भी परेशान करें, मैं पीछे नहीं हटूंगा। जितना हमारे ऊपर जुल्म होगा, उतनी ही मजबूती से कदम उठाऊंगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाधारण परिवार से मुख्यमंत्री तक, नायब सिंह सैनी का संघर्ष, संगठन और सत्ता तक का सफर
    Next Article Suniel Shetty की लव लाइफ का बड़ा खुलासा: शादीशुदा होते हुए भी इन हसीनाओं से जुड़ा नाम
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

      March 13, 2026

      विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया

      March 13, 2026

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026

      सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को सुप्रीम राहत, एससी बोला-पेरेंट्स की सैलरी ओबीसी क्रीमी लेयर का आधार नही

      March 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

      By अंकित कुमारMarch 13, 2026

      Amit Shah: आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय…

      हरियाणा में लौटेगा मिट्टी के तेल का दौरा, केंद्र से 8.76 लाख लीटर केरोसिन मिला, BPL परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

      March 13, 2026

      इमरान हाशमी संग किया रोमांस, 711 विकेट लेने वाले बॉलर से रचाई शादी, जानें अब क्या कर रही ये एक्ट्रेस?

      March 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.