Close Menu
    What's Hot

    निर्दलीय सतीश नांदल सबसे अमीर उम्मीदवार, संजय भाटिया के नाम पर नहीं अचल संपत्ति

    March 8, 2026

    पंजाब सरकार ने पेश किया का बजट, महिलाओं को बड़ी सौगात

    March 8, 2026

    लाहौर 1947 को मिला नया टाइटल

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

      March 8, 2026

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»डीआरडीओ ने एक ही लांचर से दागीं दो प्रलय मिसाइल
    Breaking News

    डीआरडीओ ने एक ही लांचर से दागीं दो प्रलय मिसाइल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Pralay Missiles: डीआरडीओ ने एक ही लांचर से दागीं दो प्रलय मिसाइल
    Pralay Missiles: डीआरडीओ ने एक ही लांचर से दागीं दो प्रलय मिसाइल

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया बड़ी उपलब्धि
    Pralay Missiles, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: डीआरडीओ ने बुधवार को ओडिशा तट के पास एक ही लांचर से प्रलय मिसाइल का सफल सैल्वो लांच किया। यह परीक्षण यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल्स के तहत हुआ, जिसमें दोनों मिसाइलों ने सभी लक्ष्य पूरे किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मिसाइल प्रणाली की विश्वसनीयता को साबित करती है। वहीं, डीआरडीओ प्रमुख ने कहा कि यह सफलता प्रलय मिसाइल के जल्द ही सेना में शामिल होने की तैयारी को दर्शाती है।

    स्वदेशी मिसाइल तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का बड़ा प्रदर्शन

    यह परीक्षण देश की स्वदेशी मिसाइल तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। एक ही लांचर से कम समय के अंतराल में दो मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण अपने आप में अहम उपलब्धि है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे ओडिशा तट के पास एक ही लांचर से दो प्रलय मिसाइल दागी गई।

    मिसाइलों की उड़ान पर रखी गई कड़ी नजर

    इस परीक्षण के दौरान मिसाइलों की उड़ान पर कड़ी नजर रखी गई। चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज द्वारा तैनात ट्रैकिंग सेंसरों ने पूरे ट्रैजेक्टरी की पुष्टि की। वहीं, लक्ष्य क्षेत्र के पास तैनात जहाजों पर लगे टेलीमेट्री सिस्टम के जरिए अंतिम चरण की घटनाओं को भी सफलतापूर्वक रिकॉर्ड किया गया।

    प्रलय मिसाइल की खासियत

    प्रलय एक स्वदेशी ठोस ईंधन से चलने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल है। इसमें अत्याधुनिक गाइडेंस और नेविगेशन सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे यह बेहद सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। यह मिसाइल अलग-अलग तरह के वारहेड ले जाने में सक्षम है और विभिन्न लक्ष्यों को भेद सकती है, जिससे इसकी उपयोगिता और प्रभावशीलता बढ़ जाती है।

    कई संस्थानों का साझा प्रयास

    प्रलय मिसाइल का विकास हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत के नेतृत्व में किया गया है। इसमें डीआरडीओ की कई प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योगों का सहयोग रहा है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने विकास-सह-उत्पादन भागीदार के रूप में सिस्टम इंटीग्रेशन का काम किया। इस परीक्षण को डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना के प्रतिनिधियों ने देखा।

    ये भी पढ़ें: चीन बोला- हमने भारत-पाक संघर्ष रुकवाया, भारत का जवाब, सीजफायर में तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा को मिला नया पुलिस महानिदेशक, अजय सिंघल बने डीजीपी, जानिए कौन है?
    Next Article इन 5 सुपरस्टार्स ने पॉलिटिक्स में इतिहास रचने के लिए एक्टिंग को कहा अलविदा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

      March 8, 2026

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      निर्दलीय सतीश नांदल सबसे अमीर उम्मीदवार, संजय भाटिया के नाम पर नहीं अचल संपत्ति

      By प्रमोद रिसालियाMarch 8, 2026

      हरियाणा राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।…

      पंजाब सरकार ने पेश किया का बजट, महिलाओं को बड़ी सौगात

      March 8, 2026

      लाहौर 1947 को मिला नया टाइटल

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.