Close Menu
    What's Hot

    दीपिका पादुकोण के बाद प्रभास की स्पिरिट से कटा प्रकाश राज का पत्ता? जानें वजह

    February 9, 2026

    अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

    February 9, 2026

    क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे सैफ से भी हुआ तलाक, ऐसी रही अमृता सिंह की लाइफ

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

      February 9, 2026

      शिक्षकों के साथ मिलकर सीखें छात्र : पीएम

      February 9, 2026

      हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

      February 9, 2026

      गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

      February 9, 2026

      सनाए ताकाइची दोबारा जापान की प्रधानमंत्री बनी

      February 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे सैफ से भी हुआ तलाक, ऐसी रही अमृता सिंह की लाइफ
    मनोरंजन

    क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे सैफ से भी हुआ तलाक, ऐसी रही अमृता सिंह की लाइफ

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Amrita Singh Birthday: क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे सैफ से भी हुआ तलाक, ऐसी रही अमृता सिंह की लाइफ
    Amrita Singh Birthday: क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे सैफ से भी हुआ तलाक, ऐसी रही अमृता सिंह की लाइफ

    आज 68वां जन्मदिन मना रही हैं एक्ट्रेस
    Amrita Singh Birthday, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अमृता सिंह का आज 68वां जन्मदिन है। 80 और 90 के दशक की बड़ी एक्ट्रेस रहीं अमृता सिंह ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। अपनी एक्टिंग और फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से भी सुर्खियां बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ उनकी सगाई टूट चुकी थी। जबकि खुद से 12 साल बड़े विनोद खन्ना संग उनका अफेयर रहा था।

    लेकिन, उन्होंने शादी की खुद से 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की मां अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को दिल्ली में हुआ था। 68 वर्षीय अमृता के पिता शविंदर सिंह थे, जिनका ताल्लुक सिख धर्म से था। वहीं एक्ट्रेस की मां रुखसाना सुल्ताना मुस्लिम थीं। अपने पेरेंट्स की तरह ही अमृता ने भी दूसरे धर्म में शादी की थी। हालांकि उनका रिश्ता कामयाब नहीं रहा। एक्ट्रेस आज 68 साल की उम्र में भी सिंगल लाइफ जी रही हैं।

    सनी देओल संग किया सुपरहिट डेब्यू

    अमृता सिंह ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत फिल्म बेताब से की थी। साल 1983 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अपोजिट सनी देओल लीड रोल में नजर आए थे। ये सनी की भी डेब्यू फिल्म थी। दोनों का फिल्मी दुनिया में सुपरहिट डेब्यू हुआ था। एक्ट्रेस ने मर्द, चमेली की शादी, नाम, खुदगर्ज, ठिकाना, कब्जा, तमाचा, वारिस, तूफान, दिल आशना है, आइना, दुनिया, जादूगर, क्रोध, वीरू दादा, अकेला, आज की आवाज और सूर्यवंशी सहित कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया।

    1991 में की थी सैफ से शादी

    अमृता सिंह ने अपने करियर के पीक पर शादी करने का फैसला लिया था वो भी खुद से उम्र में 12 साल छोटे सैफ अली खान से। दोनों की शादी साल 1991 में हुई थी। तब सैफ का बॉलीवुड में डेब्यू तक नहीं हुआ था। शादी के वक्त जहां सैफ सिर्फ 20-21 साल के थे तो वहीं अमृता की उम्र 32-33 साल थी।

    13 साल बाद हो गया था तलाक

    शादी के बाद सैफ और अमृता ने दो बच्चों का वेलकम किया था। उनकी एक बेटी सारा अली खान और एक बेटा इब्रहिम अली खान हैं। हालांकि शादी के 13 साल बाद सैफ और अमृता अलग हो गए थे। दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षकों के साथ मिलकर सीखें छात्र : पीएम
    Next Article अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दीपिका पादुकोण के बाद प्रभास की स्पिरिट से कटा प्रकाश राज का पत्ता? जानें वजह

      February 9, 2026

      फैंस के लिए खुशखबरी, 4 साल बाद OTT पर होगा ग्रैंड लाइव शो

      February 9, 2026

      एक गलती और डूब गया करियर! 11 दिन में साइन कीं 47 फिल्में, मुश्किल वक्त में सलमान खान ने थामा हाथ

      February 9, 2026

      वायरल हुआ नताशा स्टेनकोविक का कॉलेज डांस, ट्रोल्स बनाम सपोर्टर्स आमने-सामने

      February 9, 2026

      फैंस घबरा गए! गौरव खन्ना-आकांक्षा के तलाक की अफवाहों पर आया सच सामने

      February 9, 2026

      OTT पर छाई ये रोमांटिक कॉमेडी, Prime Video पर नंबर 1 और IMDb पर शानदार स्कोर

      February 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दीपिका पादुकोण के बाद प्रभास की स्पिरिट से कटा प्रकाश राज का पत्ता? जानें वजह

      By श्वेता चौहानFebruary 9, 2026

      Prabhas Spirit: दीपिका पादुकोण के बाद प्रभास की स्पिरिट से कटा प्रकाश राज का पत्ता?…

      अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

      February 9, 2026

      क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे सैफ से भी हुआ तलाक, ऐसी रही अमृता सिंह की लाइफ

      February 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.