यूपी में जन्मे हैं क्रिकेटर, भाई पश्चिम बंगाल में वोटर
Mohammed Shami, (द भारत ख़बर), कोलकाता: क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ के एसआईआर फॉर्म में गड़बड़ियां मिली हैं, जिस कारण चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस भेजा है। शमी के साथ उनके भाई को भी पेश होने के लिए कहा गया है। हालांकि शमी या चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है।
असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन आॅफिसर के सामने होना होगा पेश
रिपोर्ट्स के अनुसार शमी के एन्यूमरेशन फॉर्म में प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग से जुड़ी गड़बड़ियां मिली हैं। इसके बाद साउथ कोलकाता के वार्ड नंबर 93 से नोटिस जारी किए गए, जिसमें उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन आॅफिसर के सामने पेश होने को कहा गया है।
कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन वार्ड नंबर 93 में वोटर के रूप में रजिस्टर्ड शमी
शमी कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन वार्ड नंबर 93 में वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हैं, जो रासबिहारी असेंबली सीट के अंदर आता है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने पैतृक गांव में वोटिंग की थी।
58.21 लाख लोगों के नाम काटे गए
पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद 16 दिसंबर को बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश हुई थी, जिसमें 58.21 लाख लोगों के नाम काटे गए थे। इसके बाद दावा, आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।
शमी विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं
शमी इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में राजकोट में बंगाल को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। शमी की अगली सुनवाई 9 से 11 जनवरी के बीच होनी है। मोहम्मद शमी को 11 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज में नहीं चुना गया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत

