Close Menu
    What's Hot

    हम युद्ध खत्म करने को तैयार : ईरान

    April 1, 2026

    रेवाड़ी की हाईटेक जेल में सुरक्षा चूक बनी कलंक, जानिए क्यों बदनाम है ये जेल

    April 1, 2026

    36 की उम्र में मिली मोहब्बत? रानी चटर्जी के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हम युद्ध खत्म करने को तैयार : ईरान

      April 1, 2026

      उत्तर-पश्चिम भारत में पांच अप्रैल तक बारिश का अनुमान

      March 31, 2026

      घर में भरा था 8 टन साड़ियों का स्टॉक, लगी आग और चली गई 5 जिंदगियां

      March 31, 2026

      पारिवारिक विवाद पर आंध्र हाईकोर्ट बोला- मायके से मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं

      March 31, 2026

      सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा, कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले

      March 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»रुपए में गिरावट असामान्य नहीं : एसबीआई
    दुनिया

    रुपए में गिरावट असामान्य नहीं : एसबीआई

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rupee Decline : रुपए में गिरावट असामान्य नहीं : एसबीआई
    Rupee Decline : रुपए में गिरावट असामान्य नहीं : एसबीआई

    कहा, विश्व की अन्य मुद्राओं से रुपए की स्थिति बेहतर

    Rupee Decline (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क :जब से पश्चिम एशिया तनाव शुरू हुआ है तभी से डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा यानी रुपया लगातार नीचे की तरफ जा रहा है। सोमवार को इसने 95 रुपए प्रति डॉलर का स्तर भी पार कर लिया। रुपए में यह गिरावट फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही। इसी बीच रुपए की मौजूदा स्थिति को लेकर देश की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था एसबीआई ने सकारात्मक रिपोर्ट पेश की है।

    एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह गिरावट असामान्य नहीं है। ये अन्य वैश्विक मुद्राओं के समान ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 27 फरवरी को पश्चिम एशिया में मौजूदा संघर्ष शुरू होने के बाद से रुपये में गिरावट आई है। यह गिरावट दुनिया की अन्य मुद्राओं जैसी है, इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है। 27 फरवरी के बाद रुपये की गिरावट अन्य मुद्राओं के मुकाबले न सिर्फ संतुलित है, बल्कि उन मुद्राओं से बेहतर है जो पहले काफी मजबूत हुई थीं। एसबीआई के मुताबिक, रुपये की भी दबाव सहने की एक सीमा है।

    इस बार 2013 जैसे हालात नहीं है

    मौजूदा हालात में वैश्विक अनिश्चितता का असर सभी देशों की मुद्राओं पर पड़ा है। जो मुद्राएं पहले मजबूत हुई थीं, उनमें अब ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। मौजूदा हालात 2013 जैसे नहीं हैं, जब रुपये में भारी उतार-चढ़ाव था और भारतीय रिजर्व बैंक को बाजार संभालने के लिए खास कदम उठाने पड़े थे। इस बार विदेशी कर्ज जुटाने जैसे विकल्प भी खज्यादा प्रभावी नहीं माने जा रहे, क्योंकि विकसित देशों में खुद ब्याज दरों का संतुलन बिगड़ा हुआ है।

    भारतीय जीडीपी विकास दर में गिरावट संभव

    पश्चिम एशिया में जारी तनाव को एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है। इससे जहां खाड़ी देश युद्ध की स्थिति से जूझ रहे हैं। वहीं तेल व गैस आपूर्ति भी बाधित हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द यह युद्ध समाप्त न हुआ तो इसका असर पूरे विश्व की आर्थिकता पर पड़ा संभव है। विशेषकर विकासशील देशों में स्थिति बिगड़ सकती है। पश्चिम एशिया तनाव का असर भारत पर भी पड़ने की पूरी संभावना है। हालांकि भारत इस स्थिति से निपटने के लिए लगातार विकल्प तलाश रहा है लेकिन फिर भी इसका असर पड़ना लाजमी है।

    जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के आगामी वित्त वर्ष तक जारी रहने पर भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर में करीब एक फीसदी तक कमी आ सकती है, जबकि खुदरा महंगाई में लगभग 1.5 फीसदी बढ़त हो सकती है। ईवाई इकोनॉमी वॉच रिपोर्ट के अनुसार कपड़ा, पेंट, रसायन, उर्वरक, सीमेंट व टायर जैसे कई क्षेत्र सीधे तौर पर प्रभावित हो सकते हैं। इन क्षेत्रों में रोजगार या आय में किसी भी कमी से मांग पर और दबाव पड़ सकता है। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का लगभग 90 फीसदी आयात करता है, इसलिए वह ऐसे बाहरी झटकों के प्रति अधिक संवेदनशील है।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Live Update : ईरान की धमकी से अमेरिकी कंपनियों में दहशत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहार्दिक ने बेटे को किया नजरअंदाज, गर्लफ्रेंड संग दिखे रोमांटिक
    Next Article 36 की उम्र में मिली मोहब्बत? रानी चटर्जी के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना 3700 तो चांदी सात हजार रुपए हुई महंगी

      March 31, 2026

      पश्चिमी एशिया तनाव से शेयर बाजार पस्त

      March 31, 2026

      LPG Crisis : देश में नहीं है एलपीजी की किल्लत : पेट्रोलियम मंत्रालय

      March 31, 2026

      भारत और नीदरलैंड मजबूत करेंगे आपसी व्यापारिक रिश्ते

      March 31, 2026

      Nirmala Sitharaman : बैंकिंग सेक्टर की मजबूती पर सरकार का फोकस : निर्मला सीतारमण

      March 31, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपए की हालत पतली

      March 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हम युद्ध खत्म करने को तैयार : ईरान

      By अंकित कुमारApril 1, 2026

      West Asia Crisis : हम युद्ध खत्म करने को तैयार : ईरान ईरान के राष्ट्रपति…

      रेवाड़ी की हाईटेक जेल में सुरक्षा चूक बनी कलंक, जानिए क्यों बदनाम है ये जेल

      April 1, 2026

      36 की उम्र में मिली मोहब्बत? रानी चटर्जी के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

      April 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.