ब्लू लहंगे में जया ने ढाया कमाल
Pratibha Ranta, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। एक आउटसाइडर होकर भी उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी एक खास जगह बना ली है। वो बॉलीवुड का फ्यूचर हैं और उनके जैसे टैलेंट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। प्रतिभा इन दिनों अपनी फिल्म अक्यूस्ड को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रतिभा ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं। प्रतिभा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में मल्टी कलर हेवी वर्क लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ उन्होंने एक डार्क ब्लू चुन्नी को पेयर किया है।
कमाल लग रही प्रतिभा

हेवी बॉर्डर के साथ ये चुन्नी लहंगे के लुक को और भी खूबसूरत बना रही है। इसके साथ डीप नेक हेवी वर्क वाले ब्लाउज में प्रतिभा कमाल लग रही हैं। प्रतिभा ने इस लहंगे के साथ एक मल्टी स्टोन चोकर और इयररिंग्स पेयर किए हैं। न्यूड मेकअप और वेवी हेयर के साथ प्रतिभा ने अपने लुक को कम्पलीट किया है।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss में Manu Punjabi को Kiss करने पर Monalisa ने तोड़ी चुप्पी

