
US-Venezuela Conflict Today Updates काराकस: वेनेजुएला में अभी हालात तनावपूर्ण हैं। उधर अमेरिका (America) और कोलंबिया (Colombia) के बीच भी तनाव बढ़ गया है। बता दें कि अमेरिकी सैन्य बलों द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपने कब्जे में लेने के बाद से वहां स्थिति बिगड़ी है। कई देश दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका ने संयुक्त राष्ट्र से शांतिपूर्ण समस्या का समाधान निकालने की अपील की है। इस बीच राजधानी कराकस में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी की घटना सामने आए है।
विस्फोटों की जोरदार आवाजें भी सुनी गई
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर उपराष्ट्रपति (Vice President) डेल्सी रोड्रिगेज (Delcy Rodriguez) ने सोमवार को वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी और कराकस में राष्ट्रपति भवन के पास शपथ ग्रहण के तुरंत बाद गोलीबारी की वारदात सोमवार यानी बीते कल रात को हुई है। इतना ही नहीं, पूरी रात भारी गोलीबारी के साथ वहां विस्फोटों की जोरदार आवाजें सुनी गई हैं। साथ ही सुरक्षा बलों ने बताया है कि उन्होंने मिराफ्लोरेस पैलेस (Miraflores Palace) (राष्ट्रपति भवन) के ऊपर कुछ अज्ञात ड्रोन भी उड़ते देखे हैं।
यूएन से शांतिपूर्ण समाधान की अपील
श्रीलंका ने जहां यूएन से वेनेजुएला में शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है, वहीं वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ तुर्किए में नारेबाजी की गई है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र से एक बयान जारी कर कहा है कि वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा, भलाई व संप्रभु अधिकारों को ध्यान में रखकर वहां के मौजूदा संकट का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए काम किया जाना चाहिए। बयान में यह भी कहा गया है कि श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों व संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने की जरूरत पर जोर देता है।
10 से मीडिया कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया
काराकस से 10 से अधिक मीडिया कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे काराकस में सोमवार को अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थन में मार्च निकाला गया था। साथ ही बीते कल देश की नई विधायिका का शपथ ग्रहण समारोह था और इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे और मीडियाकर्मी इन कार्यक्रमों को कवर कर रहे थे। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। पकड़े गए लोगों में एक विदेशी पत्रकार भी था।
मारिया कोरिना मचाडो ने डेल्सी रोड्रिगेज को अस्वीकारा
तुर्किए की राजधानी अंकारा और इस्तांबुल में अमेरिकी की वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। वहां लोग सड़कों पर उतरकर अमेरिका के विरोध में विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अस्वीकारा है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि रोड्रिगेज भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी, यातना व उत्पीड़न की मुख्य सूत्रधारों में से एक हैं। उधर वेनेजुएला के अपदस्थ नेता निकोलस मादुरो को शनिवार को न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में पेश किया गया। इस दौरान मादुरो ने कहा कि वह निर्दोष हैं। उधर मादुरो की उत्तराधिकारी डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कहा है कि वह अमेरिका के साथ सहयोग करेंगी।
ये भी पढ़ें: Donald Trump: रूस से तेल आयात कम करने पर ट्रम्प बोले- भारत ने यह फैसला मुझे खुश करने के लिए लिया
