Close Menu
    What's Hot

    अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट? ऑटो हुआ चकनाचूर

    January 20, 2026

    Rahul Gandhi: पीएम मोदी देश का धन अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे, गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी

    January 20, 2026

    हरियाणा के इन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही 12000 रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

    January 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Rahul Gandhi: पीएम मोदी देश का धन अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे, गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी

      January 20, 2026

      BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे

      January 20, 2026

      प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

      January 20, 2026

      हिंद महासागर के द्वीप को लेकर ब्रिटेन से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

      January 20, 2026

      Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»उत्तरी भारत में कोहरे और सर्द हवाओं का दौर जारी
    Breaking News

    उत्तरी भारत में कोहरे और सर्द हवाओं का दौर जारी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update : उत्तरी भारत में कोहरे और सर्द हवाओं का दौर जारी
    Weather Update : उत्तरी भारत में कोहरे और सर्द हवाओं का दौर जारी

    मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले कुछ दिन भी जारी रहेगा कोहरे, शीत लहर का क्रम

    Weather Update  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : वर्तमान में समस्त उत्तरी भारत भीषण ठंड की गिरफ्त में है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का प्रकोप जारी है। वहीं लगभग सभी मैदानी राज्य कोहरे और ठंडी हवाओं की चपेट में हैं। सूर्य देव के दर्शन भी न होने से ठंड में ज्यादा इजाफा हो रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है कि उत्तरी भारत में कोहरे और शीतलहर का कहर आने वाले कुछ दिनों में भी जारी रहेगा।

    मैदानों में कोहरा, पहाड़ों में बर्फ से सूनी हुई सड़कें

    पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को चुभन वाली ठंड महसूस की गई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और धूप नहीं निकलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई, जिससे लोगों को जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि, हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए।

    कई जगह बनेगी शीत दिवस की स्थिति

    भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि कोहरे और शीत लहर के असर के चलते मैदानी भागों में आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब में ज्यादातर जगहों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। एसबीएस नगर और हलवारा में दृश्यता 10 मीटर तक सीमित रही, जबकि पटियाला में 150 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। हरियाणा में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडा रहा।

    ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी

    जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। इससे बर्फबारी की आस में घाटी पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। हिमाचल प्रदेश में कोहरे के साथ शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। छह जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू और शिमला के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ठंड सबसे अधिक असर दिखा रही है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में न्यूनतम तापमान माइनस दो से दो डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें : Dr. S. Jaishankar’s visit to France : वैश्विक राजनीति में यूरोप की भूमिका अहम : जयशंकर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में इस गाव का सरपंच गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, जानें क्या है पूरा मामला?
    Next Article केंद्र ने स्टार्टअप्स को दी नियमों में ढील
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Rahul Gandhi: पीएम मोदी देश का धन अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे, गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी

      January 20, 2026

      BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे

      January 20, 2026

      प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

      January 20, 2026

      हिंद महासागर के द्वीप को लेकर ब्रिटेन से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

      January 20, 2026

      Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      Supreme Court: सिर्फ तर्क के आधार पर आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट? ऑटो हुआ चकनाचूर

      By श्वेता चौहानJanuary 20, 2026

      Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट? ऑटो हुआ चकनाचूर Akshay Kumar…

      Rahul Gandhi: पीएम मोदी देश का धन अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे, गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी

      January 20, 2026

      हरियाणा के इन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही 12000 रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

      January 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.