Close Menu
    What's Hot

    वायरल हुआ नताशा स्टेनकोविक का कॉलेज डांस, ट्रोल्स बनाम सपोर्टर्स आमने-सामने

    February 9, 2026

    अमेरिका 5 लाख टन डीडीजीएस भारत को निर्यात करेगा

    February 9, 2026

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

      February 9, 2026

      सनाए ताकाइची दोबारा जापान की प्रधानमंत्री बनी

      February 9, 2026

      सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों को नकारा

      February 8, 2026

      भारत और मलेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

      February 8, 2026

      Mohan Bhagwat: संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा: मोहन भागवत

      February 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत
    Breaking News

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    UP Accident News : गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत
    UP Accident News : गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

    पैदल जा रहे सात लोगों को तेज रफ्तार ने कुचला

    UP Accident News  (द भारत ख़बर), रायबरेली । उत्तरप्रदेश में गत रात्रि गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपना नियंत्रण खोते हुए एक्सप्रेस वे पर पैदल जा रहे सात लोगों को कुचल दिया।

    हादसा इतना दर्दनाक था कि चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

    सुलतानपुर जनौली के पास हुआ हादसा

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुलतानपुर जनौली के पास हुआ है। जगतपुर के कोडर निवासी रिया पटेल, प्रिया पटेल, हिमांशी, शालिनी, रश्मि, साधना व महिला आसमा चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गई थी। वहां से सभी लोग पैदल लौट रही थी। सुलतानपुर जनौली के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में हिमांशी व शालिनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को जगतपुर सीएचसी व जिला अस्पताल ले जाया गया।

    जिला अस्पताल में उपचार के दौरान आसमा व रश्मि ने भी दम तोड़ दिया। शेष तीनों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही जानकारी होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और जगतपुर-डलमऊ रोड पर जाम लग गया।

    घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

    बताया जा रहा है कि लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर जाम लग गया। करीब दो किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। जिसके कारण घटना स्थल से सीएचसी तक दूसरी एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी तो घायलों को अन्य वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    ये भी पढ़ें : Japan PM Election : सनाए ताकाइची दोबारा जापान की प्रधानमंत्री बनी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफैंस घबरा गए! गौरव खन्ना-आकांक्षा के तलाक की अफवाहों पर आया सच सामने
    Next Article अमेरिका 5 लाख टन डीडीजीएस भारत को निर्यात करेगा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सनाए ताकाइची दोबारा जापान की प्रधानमंत्री बनी

      February 9, 2026

      सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों को नकारा

      February 8, 2026

      भारत और मलेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

      February 8, 2026

      Mohan Bhagwat: संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा: मोहन भागवत

      February 8, 2026

      उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम

      February 8, 2026

      पंजाब-हरियाणा, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम ठंड, दिन में मार्च जैसी गर्मी

      February 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वायरल हुआ नताशा स्टेनकोविक का कॉलेज डांस, ट्रोल्स बनाम सपोर्टर्स आमने-सामने

      By श्वेता चौहानFebruary 9, 2026

      Natasa Video: वायरल हुआ नताशा स्टेनकोविक का कॉलेज डांस, ट्रोल्स बनाम सपोर्टर्स आमने-सामने Natasa Video:…

      अमेरिका 5 लाख टन डीडीजीएस भारत को निर्यात करेगा

      February 9, 2026

      गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

      February 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.