Naxalism Updates, (द भारत ख़बर), रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने नक्सलवाद के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। नक्सलियों का दिगाम (ब्रेन) माना जाने वाला दुर्दांत नक्सली गणपति आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने गणपति को नेपाल से गिरफ्तार किया है। यह भी जानकारी है कि 15 नक्सलियों का एक और समूह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकता है।
ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxalism: दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों का सरेंडर, 28.50 लाख था ईनाम
पुलिस पर कई हमलों में संलिप्तता का आरोप
गणपति पोलित ब्यूरो सदस्य था। इसके साथ-साथ वह 2004 से 2018 तक नक्सल केंद्रीय समिति का सेक्रेटरी भी रहा। उसकी अचानक गिरफ्तारी से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। गणपति पर पुलिस पर किए गए कई हमलों में संलिप्त होने का आरोप है। छत्तीसगढ़ पुलिस अरसे से गणपति की तलाश कर रही थी, इस काम के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया था।
कई बड़े नक्सली नेता कर चुके हैं सरेंडर
हाल ही में कई बड़े नक्सली नेता पुलिस-प्रशासन के सामने सरेंडर कर चुके हैं। संभवत: इसी वजह से नक्सलियों का हौसला टूट रहा है और वे लगातार अपने हथियार डाल रहे हैं। 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की यही वजह हो सकती है। हथियार डालने वाले इन नक्सलियों में पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य डीवीसीएम स्तर के नक्सली भी शामिल हैंं। पुलिस मामले में पूरी जानकारी देगी।

