Close Menu
    What's Hot

    हवा कसूती” पर सपना चौधरी का ताबड़तोड़ डांस! स्टेज पर मचाया तहलका

    March 19, 2026

    इंडोनेशिया से एफटीए का अमेरिका को होगा लाभ

    March 19, 2026

    क्या अक्षय कुमार के घर भी पहुंची गैस की किल्लत? ट्विंकल खन्ना ने लगाया ऐसा जुगाड़

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

      March 19, 2026

      भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

      March 18, 2026

      राज्यों को 10% एक्स्ट्रा एलपीजी कोटा मिलेगा

      March 18, 2026

      राज्यसभा में खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की, देवगौड़ा का जवाब- मेरी कांग्रेस के साथ जबरन शादी कराई गई, इसलिए तलाक लेना पड़ा

      March 18, 2026

      दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Ghaziabad News: कुत्ते के काटने से 14 साल के बच्चे मौत, तड़प-तड़पकर पिता की गोद में दम तोड़ा, लाइलाज हो गई थी बीमारी
    Breaking News

    Ghaziabad News: कुत्ते के काटने से 14 साल के बच्चे मौत, तड़प-तड़पकर पिता की गोद में दम तोड़ा, लाइलाज हो गई थी बीमारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 7, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Ghaziabad, Uttar Pradesh: गाजियाबाद के विजयनगर की चरण सिंह कॉलोनी में कुत्ते के काटने के 45 दिन बाद 14 साल के मासूम की मौत हो गई। रेबीज के कारण तीन दिन पहले बच्चे की हालत बिगड़ गई। बच्चे के पिता गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल से लेकर दिल्ली के जीटीबी और एम्स अस्पताल में उसे लेकर इलाज के लिए भटकते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे लाइलाज घोषित कर दिया। और आखिर बीते सोमवार रात मासूम की एंबुलेंस में ही अपने पिता की गोद में ही मौत हो गई।

    बच्चे के दादा मतलूब अहमद ने बताया कि उनका बड़ा पोता शाहवेज 14 साल का था और कक्षा 8 में पढ़ता था। एक सितंबर को शाहवेज को पानी से डर लगने लगा और खाना भी बहुत कम कर दिया था। कभी-कभी उसके मुंह से कुत्ते के भौंकने जैसी आवाज भी आती थी। उसे पास में ही एक डॉक्टर को दिखाया तो उसने रेबीज के लक्षण बताते हुए दिल्ली के अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 

    इलाज के लिए दर-दर भटकते रहे घरवाले, पर लाइलाज थी बीमारी

    घरवाले शाहवेज को दिल्ली के GTB अस्पताल ले गए थे। वहां रेबीज की पुष्टि कर लाइलाज बता उपचार करने से इनकार कर दिया। शाहवेज को लेकर AIIMS, LNJP और जीबी पंत अस्पताल में लेकर भटकते रहे। सभी अस्पतालों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह बुलंदशहर के ताजपुर में उसे एक वैद्य के पास लेकर गए, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाया। सोमवार रात उसकी मौत हो गई। शाहवेज के पिता याकूब फेरी लगाकर कबाड़ी का काम करते हैं, जबकि मां निजी एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करती है।

    45 दिन पहले कुत्ते के काटने की घटना घरवालों से छुपा कर रखी

    शाहवेज़ के दादा मतलूब अहमद के अनुसार, शाहवेज ने पूछने पर बताया था कि डेढ़ महीना पहले उसको पड़ोस में रहने वाली महिला के घर के बाहर कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों से डांट पड़ने के डर की वजह से घर में किसी को नहीं बताया। एक सितंबर को उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह पानी और रोशनी से डरने लगा। अंधेरे में रहता था। कुत्ते के भौंकने जैसी आवाजें निकालने लगा था। इसके बाद डॉक्टरों के पास लेकर गए तो रेबीज के लक्षण का पता चला। अब परिजनों को भी पछतावा हो रहा है कि शाहवेज ने कुत्ते के काटने की जानकारी पहले दे दी होती तो उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा देते और आज वह जिंदा होता।

    ताजपुर में किया सुपुर्द-ए-खाक

    आस-पड़ोस ने बताया कि शाहवेज हंसमुख और पढ़ने में तेज छात्र था। डर के कारण उसने कुत्ते के काटने की बात घर में नहीं बताई और खुद ही घाव पर मिर्ची बांधता रहा। शाहवेज की मौत के बाद परिजन उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक करने पैतृक गांव बुलंदशहर के ताजपुर ले गए। 

    महिला के खिलाफ परिजनों ने दी थाने में शिकायत

    मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने घर में तीन-चार कुत्ते पाल रखे हैं। वह गली के कुत्तों को भी खाना खिलाती है। उसके घर के पास अक्सर कुत्ते इकट्ठे रहते हैं। लोगों ने कई बार महिला को गली के कुत्तों को खाना खिलाने से रोका, लेकिन वह मानती नहीं है। अब परिजन महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराना चाहते हैं। परिजनों ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

    नगर निगम ने कुत्ते की मालिक को भेजा नोटिस

    नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि जिस महिला के कुत्ते पर काटने का आरोप है सुनीता नाम की उस महिला को नोटिस भेजा गया है। महिला के पास तीन कुत्ते हैं। उसका कहना है कि सभी कुत्तों का टीकाकरण कराया गया है, लेकिन नगर निगम में पंजीकरण नहीं है। डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि महिला की ओर से तीन दिन में नोटिस का जवाब मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा

    किसी भी आवारा जानवर के काटने पर टीकाकरण अवश्य कराएं

    सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि किसी भी जानवर के काटने पर जल्द से जल्द एआरवी का टीका जरूर लगवाएं। किशोर को काटने वाला कुत्ता रेबीज ग्रसित रहा होगा। उसकी पहले ही मौत हो चुकी होगी।

    इस साल 6542 कुत्तों का हुआ बधियाकरण

    नगर निगम ने इस वर्ष 6542 आवारा कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण कराया है। अगस्त महीने में 688 कुत्तों का बधियाकरण हुआ है। नगर निगम एक कुत्ते के बधियाकरण के लिए 750 रुपये का भुगतान करता है।

    ARV के 500 टीके लगते हैं रोजाना

    सरकारी अस्पतालों में रोजाना 500 से अधिक लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई जाती है। कुत्ते और बंदरों के काटने की सबसे ज्यादा घटना विजयनगर, पुराने शहर और हाउसिंग सोसायटियों के आसपास में होती हैं। एमएमजी अस्पताल में रोजाना 200 से 250, संयुक्त अस्पताल में 80 से 90 और चारों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 160 से 200 लोगों को एआरवी लगाई जाती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi News: चेहल्लुम जुलूस के चलते कई रूट डायर्वट, मेट्रो यात्रियों को सलाह, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    Next Article Killer Peanut News: जानलेवा है मूंगफली, अगर ऐसे लोगों ने खा ली मूंगफली, तो मौत है निश्चित! कई लोग अपनी जान से धो चुके हैं हाथ।
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

    March 19, 2026

    भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

    March 18, 2026

    राज्यों को 10% एक्स्ट्रा एलपीजी कोटा मिलेगा

    March 18, 2026

    राज्यसभा में खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की, देवगौड़ा का जवाब- मेरी कांग्रेस के साथ जबरन शादी कराई गई, इसलिए तलाक लेना पड़ा

    March 18, 2026

    दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    March 18, 2026

    भारतीय ध्वज वाला कच्चा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पहुंचा

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हवा कसूती” पर सपना चौधरी का ताबड़तोड़ डांस! स्टेज पर मचाया तहलका

    By श्वेता चौहानMarch 19, 2026

    Sapna Choudhary Dance: हवा कसूती” पर सपना चौधरी का ताबड़तोड़ डांस! स्टेज पर मचाया तहलका…

    इंडोनेशिया से एफटीए का अमेरिका को होगा लाभ

    March 19, 2026

    क्या अक्षय कुमार के घर भी पहुंची गैस की किल्लत? ट्विंकल खन्ना ने लगाया ऐसा जुगाड़

    March 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.