Close Menu
    What's Hot

    भारत की विकास दर पर मूडीज की मुहर

    February 10, 2026

    सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

    February 10, 2026

    फरवरी के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर आएंगी ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

      February 10, 2026

      बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू

      February 9, 2026

      राहुल गांधी के बोलते ही लोकसभा में हंगामा, सभा स्थगित

      February 9, 2026

      SIR List Controversy: एसआईआर में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सुप्रीम कोर्ट

      February 9, 2026

      अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

      February 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»GK से पार्टी करके घर लौट रही BMW सवार युवती ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
    Breaking News

    GK से पार्टी करके घर लौट रही BMW सवार युवती ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चला रही महिला ने घायल स्कूटी सवार को आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसके परिवार वाले उसे ईएसआई अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान स्कूटी सवार को मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर महिला कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पेशे से आर्किटेक्ट है। मृतक की शिनाख्त बसई दारापुर निवासी छत्तीस साल के अजय गुप्ता के रूप में हुई है। वो मोती नगर में किराने की दुकान चलाता था। रविवार तड़के 4.08 बजे पुलिस को मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मोती नगर फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क पर बीएमडब्ल्यू कार और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में दिखी। पास ही एक जनरेटर भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था। मौके पर पुलिस को न ही कार चालक और न ही स्कूटी सवार मिला। बाद में पुलिस को पता चला कि घायल स्कूटी सवार को कार चला रही महिला आचार्य भिक्षु अस्पताल लेकर गई है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि घायल को उसके परिवार वाले ईएसआई अस्पताल लेकर चले गए हैं। पुलिस उस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि घायल अजय गुप्ता बयान देने की स्थिति में नहीं है।छानबीन करने पर पता चला कि मृतक तड़के अस्पताल से दवा लेकर घर आ रहा था। तभी जीके से एक पार्टी में शामिल होकर आ रही महिला ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना के समय महिला रोहिणी स्थित अपने घर जा रही थी।पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस को पता चला कि घायल अजय गुप्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत की धारा जोड़कर महिला कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। शाम में परिवार वाले और परिचितों ने घटना के विरोध में मोती नगर चौक पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया।

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली: अध्यादेश के खिलाफ़ विपक्ष को एकजुट कर रहे केजरीवाल, विपक्षी पार्टियों से मांगा समर्थन
    Next Article यूपी में अरविंद केजरीवाल ने की बड़ी घोषणा, AAP पूरे दमखम से लड़ेगी 2027 विधानसभा चुनाव
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

    February 10, 2026

    बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू

    February 9, 2026

    राहुल गांधी के बोलते ही लोकसभा में हंगामा, सभा स्थगित

    February 9, 2026

    SIR List Controversy: एसआईआर में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सुप्रीम कोर्ट

    February 9, 2026

    अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

    February 9, 2026

    शिक्षकों के साथ मिलकर सीखें छात्र : पीएम

    February 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारत की विकास दर पर मूडीज की मुहर

    By परवेश चौहानFebruary 10, 2026

    Business News : भारत की विकास दर पर मूडीज की मुहर कहा, जी-20 देशों में…

    सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

    February 10, 2026

    फरवरी के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर आएंगी ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

    February 10, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.