नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी समर्थकों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली और पंजाब के बाद गोवा में भी चुनाव आयोग ने ‘आप’ को प्रदेश में मान्यता दे दी है। उन्होंने कहा है कि एक और राज्य में यह दर्जा मिलते ही ‘आप’ को राष्ट्रीय दल का दर्ज मिल जाएगा केजरीवाल ने इसके लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए उन्हें बधाई दी है तो जनता को भी शुक्रिया कहा है। आपको बता दें कि किसी पार्टी को चार राज्यों में मान्यता मिल जाने से राष्ट्रीय पार्टी का स्वत: दर्जा मिल जाता है। पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल कर चुकी है तो अब गोवा में भी उसे दर्जा मिल गया है। पार्टी इस समय गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। उसे गुजरात में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
Goa News: दिल्ली, पंजाब के बाद अब गोवा में ‘आप’ को मिला राज्य पार्टी का दर्जा, केजरिवाल ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई

प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment