Close Menu
    What's Hot

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सर्राफा बाजार में बिकवाली से लुढ़के सोने, चांदी के दाम
    दुनिया

    सर्राफा बाजार में बिकवाली से लुढ़के सोने, चांदी के दाम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सर्राफा बाजार में बिकवाली से लुढ़के सोने, चांदी के दाम
    Gold Price Update : सर्राफा बाजार में बिकवाली से लुढ़के सोने, चांदी के दाम

    सोना एक हजार रुपए टूटा, चांदी 4500 रुपए हुई सस्ती

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : एक तरफ जहां अंतरराष्टÑीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी दिखाई दी। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में बिकवाली और मुनाफाखोरी के चलते इन दोनों कीमती धाातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि इन दोनों की कीमत में कमजोरी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों से पहले निवेशकों की सतर्कता और स्थानीय बाजार में सुस्त मांग भी प्रमुख कारण रही। जिसके चलते दोनों के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में इस तरह रहे भाव

    दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 1,000 रुपए टूटकर 1,31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,32,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं सोने की तर्ज पर चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,500 रुपए लुढ़ककर 1,80,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।

    पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। घरेलू बाजार के विपरीत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने में हल्की तेजी देखी गई। स्पॉट गोल्ड 14.83 डॉलर या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,205.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। आज आने वाले एफओएमसी के फैसले से पहले स्पॉट गोल्ड 4,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रहा।

    शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी

    एक तरफ जहां सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई तो वहीं भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट का दौर जारी रहा। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 436.41 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 84,666.28 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 719.73 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 84,382.96 के निचले स्तर पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 120.90 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 25,839.65 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 232.55 अंक या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,728 के निचले स्तर तक गया।

    रुपए में 17 पैसे की गिरावट

    रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटकर 89.88 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर गिरावट में रहे।

    ये भी पढ़ें : India-EU Trade Deal : अहम दौर में पहुंची भारत-ईयू एफटीए वार्ता : गोयल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली प्रदूषण से निपटने के लिए डीपीसीसी ने जारी किए नए आदेश
    Next Article दिल्ली की सुरक्षा में तैनात होगा आईएडीडब्ल्यूएस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मिडिल ईस्ट जंग से हिला भारत का बाजार, डॉलर के सामने 91.70 तक फिसला रुपया

      March 7, 2026

      US-ईरान तनाव के बीच भारत को रूस का सहारा! क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बच जाएंगे?

      March 7, 2026

      देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

      March 6, 2026

      भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट

      March 6, 2026

      भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

      March 6, 2026

      सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      UP News: बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलिकॉप्टर में…

      हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

      March 7, 2026

      11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.