दोनों कीमती धातुओं के मुल्य में जबरदस्त तेजी का दौर जारी
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी का दौर लगातार जारी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को भी इन दोनों में तेजी जारी रही। इसी के चलते ये दोनों एक बार फिर नए हाई की ओर बढ़ गया। बाजार में इस तेजी का कारण डॉलर की कमजोरी और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती को माना जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर फरवरी डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव 1628 रुपए या 1.21 प्रतिशत चढ़कर नए रिकॉर्ड हाई 1,35,824 रुपऐ प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते सोने का यह भाव 574 रुपये या 0.43% बढ़ा था।
एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। मार्च 2026 के अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में 6,144 रुपये या 2.95 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि दर्ज की गई और यह 2,14,583 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह इसमें 15,588 रुपये या 8.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।
कॉमेक्स बाजार में मार्च 2026 के चांदी वायदा भाव में 2.04 अमेरिकी डॉलर या 3.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह विदेशी बाजार में 69.52 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह में धातु के भाव में 5.48 अमेरिकी डॉलर या 8.84 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
मजबूत तरलता और वैश्विक संकेतों के समर्थन से भारतीय बाजारों ने साल के अंत के सप्ताह की धूंआधार शुरूआत की। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार उम्मीद से ज्यादा तेजी से ऊपर गया। जानकारों ने इस तेजी के पीछे की मुख्य वजह बताते हुए कहा है कि विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदारी में जुट गए, जिससे सकारात्मक माहौल और मजबूत हुआ, जिसमें आईटी और धातु क्षेत्र ने बढ़त का नेतृत्व कियाविदेशी निधि प्रवाह और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में और ढील की उम्मीदों पर वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों का सकारात्मक रहा। इसके कारण बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को लगभग 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इस तरह रहा पूरे दिन का कारोबार
पिछले सत्र की तेजी को बरकरार रखते हुए, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 638.12 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 85,567.48 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, इसमें 671.97 अंक या 0.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 85,601.33 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 206 अंक या 0.79 प्रतिशत चढ़कर 26,000 के अंक से ऊपर 26,172.40 पर बंद हुआ।
ये भी पढ़ें : India-New Zealand Trade Deal : एफटीए का आम लोगों के जीवन पर होगा सकारात्मक असर : गोयल

