Close Menu
    What's Hot

    श्रीलंका की हार से पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का रास्ता?

    February 26, 2026

    4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायण’ का पहला रिएक्शन आउट, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

    February 26, 2026

    एनसीईआरटी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं, न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना जरूरी

    February 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एनसीईआरटी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं, न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना जरूरी

      February 26, 2026

      भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता

      February 26, 2026

      किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

      February 26, 2026

      पश्चिम बंगाल एसआईआर में पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं

      February 25, 2026

      ओडिशा में माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ रुपए की नकदी मिली

      February 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, February 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना एक हजार, चांदी 5,900 रुपए मजबूत
    दुनिया

    सोना एक हजार, चांदी 5,900 रुपए मजबूत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना एक हजार, चांदी 5,900 रुपए मजबूत
    Gold Price Update : सोना एक हजार, चांदी 5,900 रुपए मजबूत

    दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी बनी रहने की संभावना

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में उथल-पुथल का दौर लगातार जारी है। एक दिन जहां इनकी कीमतों में तेजी दर्ज की जाती है तो वहीं दूसरे दिन गिरावट। इस सभी के चलते न केवल ग्राहक परेशान है बल्कि सर्राफा कारोबारी भी हैरान हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध की धमकियों और भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता बनी रहेगी।

    इस माहौल में सोने और चांदी जैसी रक्षात्मक संपत्तियों में निवेशकों का आकर्षण और सुरक्षित निवेश के तौर पर इनकी खरीदारी का रुख आगे भी बरकरार रहने की प्रबल संभावना है। इसी के चलते बीते दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर रहा। चांदी एक बार फिर से पौने तीन लाख के स्तर के पार पहुंच गई जबकि सोने में भी मजबूती आई।

    इस तरह रहे सोने और चांदी के दाम

    दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 1,000 रुपये (लगभग 1 प्रतिशत) की मजबूती आई और यह 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सफेद धातु की कीमत 5,900 रुपये (2 प्रतिशत) के भारी उछाल के साथ 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। मंगलवार को यह 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में शानदार रिकवरी

    वैश्विक स्तर पर भी बुलियन मार्केट में तेजी का रुख है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 3.13 डॉलर (3.59 प्रतिशत) चढ़कर 90.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि सोना लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मीरा एसेट शेयरखान के कमोडिटीज और करेंसी प्रमुख प्रवीन सिंह के मुताबिक, “स्पॉट गोल्ड ने मंगलवार की बिकवाली से हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर ली है, जो मजबूत अमेरिकी डॉलर और जोखिम लेने की सकारात्मक धारणा के कारण हुआ था”।

    इसलिए भी आई दोनों में तेजी

    सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी व्यापार नीति पर लगातार बनी अनिश्चितता ने सुरक्षित निवेश प्रवाह को प्रेरित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उच्च शुल्कों की ताजा धमकियों ने वित्तीय बाजारों को बेचैन कर दिया है, जिससे सोने जैसी संपत्तियों की मांग बढ़ गई है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव भी इसकी तेजी के पीछे मुख्य कारण है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व कप से बाहर हुई श्रीलंका की टीम
    Next Article हरियाणा के इस गांव में पीढ़ियों से बसे परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री नायब सैनी की घोषणा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शेयर बाजार पर भारी रही मुनाफावसूली

      February 26, 2026

      स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने हासिल की नई उपलब्धि

      February 26, 2026

      एक साल में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए : गोयल

      February 26, 2026

      भारत और इजरायल में एफटीए पर वार्ता शुरू

      February 25, 2026

      सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर चमकी

      February 25, 2026

      भारतीय शेयर बाजार ने लगाया जबरदस्त गोता

      February 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      श्रीलंका की हार से पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का रास्ता?

      By परवेश चौहानFebruary 26, 2026

      T20 World Cup Semi-final Scenario: श्रीलंका की हार से पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का…

      4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायण’ का पहला रिएक्शन आउट, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

      February 26, 2026

      एनसीईआरटी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं, न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना जरूरी

      February 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.