Close Menu
    What's Hot

    हंसी और हॉरर का परफेक्ट कॉम्बो, ‘भूत बंगला’ से पहले देख डालें अक्षय की ये धांसू फिल्में

    April 9, 2026

    कम ब्याज दरों का दौर लंबे समय तक जारी रहेगा : आरबीआई

    April 9, 2026

    कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स! Vivo V70 FE ने लॉन्च होते ही लूटी महफिल

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      15 अप्रैल से शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा पंजीकरण

      April 9, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध विराम, किसकी जीत-किसकी हार

      April 9, 2026

      टाइप टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए तो क्लर्क से तीन कर्मी बने चपरासी

      April 8, 2026

      सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

      April 8, 2026

      पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      April 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»मैच की अंतिम गेंद पर गुजरात को मिली एक रन से जीत
    खेल

    मैच की अंतिम गेंद पर गुजरात को मिली एक रन से जीत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    GT vs DC Match Highlights (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : बेहद रोमांचकारी मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल को उसके ही घर में एक रन से हराकर इस साल आईपीएल में पहली जीत का सवाद चखा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जोकि रोमांच के शिखर तक पहुंचा।
    GT vs DC Match Highlights (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : बेहद रोमांचकारी मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल को उसके ही घर में एक रन से हराकर इस साल आईपीएल में पहली जीत का सवाद चखा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जोकि रोमांच के शिखर तक पहुंचा।

    मिलर की गलती से हारी दिल्ली, गुजरात का इस साल का खाता खुला

    GT vs DC Match Highlights (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : बेहद रोमांचकारी मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल को उसके ही घर में एक रन से हराकर इस साल आईपीएल में पहली जीत का सवाद चखा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जोकि रोमांच के शिखर तक पहुंचा। जिसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज मिलर की मामूली सी चूक से दिल्ली कैपिटल्स अपने ही मैदान में हार गई और आखिरकार गुजरात टाइटंस ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। यह गुजरात टाइटंस का तीसरा मैच था।

    दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात ने शुभमन गिल (70), वाशिंगटन सुंदर (55) और जोस बटलर (52) की अर्धशतकीय पारियों से 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। उनके लिए केएल राहुल ने सर्वाधिक 92 रनों की पारी खेली।

    बता दें कि दिल्ली कैपिटलस की तीन मैच में यह पहली हार है। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपने शुरूआती दो मैच छह-छह विकेट के अंतर से जीते थे। दिल्ली फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, गुजरात की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरूआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार गुजरात ने जीत का खाता खोला है। यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

    मैच की पांचवीं गेंद पर था मैच बराबरी का मौका

    आईपीएल के इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आखिरी ओवर तक सांसें थाम देने वाली जंग देखने को मिली। मैच का फैसला सिर्फ एक रन से हुआ, लेकिन असली टर्निंग पॉइंट बना 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लिया गया एक फैसला। जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन नहीं लिया। इसके बाद अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट मारने में डेविड मिलर असफल रहे और एक रन लेने के चक्कर में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। जबकि पांचवीं गेंद पर एक आसान रन का मौका स्ट्राइक अपने पास रखने के चक्कर में मिलर ने गवा दिया था।

    केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

    211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरूआत दिलाई। निसांका 24 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर राशिद खान ने नीतीश राणा (5) और समीर रिजवी (0) को आउट करते हुए दिल्ली को परेशानी में डाल दिया। यहां से केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए एक छौर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 52 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 92 रन बनाकर आउट हुए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 अप्रैल से शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा पंजीकरण
    Next Article कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स! Vivo V70 FE ने लॉन्च होते ही लूटी महफिल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      गुजरात ने दिल्ली को 211 रन का लक्ष्य दिया

      April 8, 2026

      मुंबई के अनुभव पर भारी पड़ा युवा जोश

      April 8, 2026

      हैदराबाद की दूसरी हार, लखनऊ ने 5 विकेट से हराया

      April 5, 2026

      राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को दिया 211 रन का लक्ष्य, रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए

      April 4, 2026

      दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

      April 4, 2026

      चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को 210 रन का टारगेट दिया

      April 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हंसी और हॉरर का परफेक्ट कॉम्बो, ‘भूत बंगला’ से पहले देख डालें अक्षय की ये धांसू फिल्में

      By श्वेता चौहानApril 9, 2026

      Akshay Kumar Films: हंसी और हॉरर का परफेक्ट कॉम्बो, ‘भूत बंगला’ से पहले देख डालें…

      कम ब्याज दरों का दौर लंबे समय तक जारी रहेगा : आरबीआई

      April 9, 2026

      कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स! Vivo V70 FE ने लॉन्च होते ही लूटी महफिल

      April 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.