Close Menu
    What's Hot

    Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार

    February 2, 2026

    मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अलग-अलग यूनियनों के साथ…

    February 2, 2026

    Rajat Dalal का आपा खोया, दिग्विजय राठी को मारा जोरदार चाटा

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार

      February 2, 2026

      ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, कहा- ऐसा अहंकारी और झूठा सीईसी नहीं देखा

      February 2, 2026

      अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ

      February 2, 2026

      Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री

      February 2, 2026

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Haryana: जींद में एससी समाज का बड़ा प्रदर्शन, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे प्रदर्शन में, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम
    Breaking News

    Haryana: जींद में एससी समाज का बड़ा प्रदर्शन, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे प्रदर्शन में, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Jind, Haryana: हरियाणा के जींद में पिछले 15 दिन से भी ज्यादा समय से मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे एससी समाज ने शनिवार को रानी तालाब से लघु सचिवालय तक बड़ा प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए और प्रदर्शन की अगुआई की। प्रदर्शन के बाद डीसी डॉ. मनोज कुमार को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। 

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एससी और बीसी समाज के साथ विश्वासघात किया है। जब दूसरे सभी महापुरुषों की प्रतिमाएं लग रही हैं तो गुरु रविदास और संत कबीर की प्रतिमा लगाने में देरी कर जानबूझकर साजिश के तहत एससी समाज को अनदेखा किया जा रहा है। जब समाज के लोग अपनी मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों या विधायक के पास जाते हैं तो उनकी मांग सुनने की बजाय उन्हें धमकाया जाता है। 

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिन के अंदर प्रतिमा को स्थापित नहीं किया गया तो सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। यह मनुवादी सरकार की मानसिकता का प्रतीक है कि जब गुरु रविदास, वाल्मीकि या संत कबीर की प्रतिमा लगाने की बात आती है तो नियम आड़े आ जाते हैं और जब आरएसएस से संबंधित प्रतिमा लगानी हो तो कोई नियम नहीं देखा जाता। उन्होंने समाज की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि सरकार की नीयत में खोट नजर आ रहा है। जब बजट आया हुआ है तो चौंकों का निर्माण क्यों नहीं करवाया जा रहा। सरकार की गलत नीतियों की वजह से लोगों को भयंकर गर्मी में धरना देना पड़ रहा है।

    सुरजेवाला ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियां के खिलाफ  आवाज बुलंद की। आजादी के 75 साल के बाद भी धर्म, जात-पात के आधार पर लोगों को बांटने की गंदी सोच से ऊपर उठने की आवश्यकता है। कैसी विडंबना है कि इस सरकार में गरीब समाज के लोगों को संतो और महापुरुषों के चौंक और प्रतिमाएं लगवाने के लिए धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

    इससे पहले रानी तालाब पर रणदीप सिंह सुरजेवाला के पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सुरजेवाला को फूलमालाएं पहनाई गई। रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता भी काफी संख्या में नजर आए। यहां से तिरंगा झंडा लेकर बड़ी संख्या में समाज के लोग लघु सचिवालय की तरफ निकले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां डीसी को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana: भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा बुजुर्गों की काटी गई पेंशन को ब्याज समेत लौटाएंगे: अभय सिंह चौटाला
    Next Article Haryana: हरियाणा शिक्षा और रोजगार के मापदंडों और अवसरों में पिछड़ा प्रदेश बना -चित्रा सरवारा , ”आप”
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार

    February 2, 2026

    ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, कहा- ऐसा अहंकारी और झूठा सीईसी नहीं देखा

    February 2, 2026

    अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ

    February 2, 2026

    Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री

    February 2, 2026

    संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

    February 2, 2026

    बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार

    By अंकित कुमारFebruary 2, 2026

    Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट…

    मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अलग-अलग यूनियनों के साथ…

    February 2, 2026

    Rajat Dalal का आपा खोया, दिग्विजय राठी को मारा जोरदार चाटा

    February 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.