Close Menu
    What's Hot

    Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

    March 8, 2026

    हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

    March 8, 2026

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

      March 8, 2026

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार CSC सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 3075 आईडी की गईं ब्लॉक
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार CSC सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 3075 आईडी की गईं ब्लॉक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य स्तर पर किए गए निरीक्षण में सामने आया है कि प्रदेश के कई CSC प्रॉपर सेटअप के बिना संचालित हो रहे थे। इसके बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए लगभग 3075 कॉमन सर्विस सेंटर आईडी को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई सीएससी व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

    प्रॉपर सेटअप और ब्रांडिंग न मिलने पर हुई कार्रवाई

    निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई कॉमन सर्विस सेंटरों पर न तो अधिकृत ब्रांडिंग बोर्ड लगाए गए थे और न ही सरकार द्वारा निर्धारित फीस चार्ट प्रदर्शित किया गया था। इसके अलावा कई सेंटर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे थे। राज्य सरकार ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए इन सभी आईडी को ब्लॉक करने का फैसला लिया।

    सीएम तक पहुंची शिकायतें, फिर शुरू हुआ अभियान

    हरियाणा सरकार को लंबे समय से कॉमन सर्विस सेंटरों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ये शिकायतें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन मिलनी कार्यक्रम तक भी पहुंचीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फीडबैक लिया और पूरे प्रदेश में निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी अभियान के तहत जिलावार जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई की गई।

    नूंह जिले में सबसे ज्यादा CSC आईडी बंद

    इस कार्रवाई का सबसे अधिक असर मेवात के नूंह जिले में देखने को मिला। यहां 218 कॉमन सर्विस सेंटर आईडी को बंद किया गया है। जांच में सामने आया कि ये सेंटर या तो धरातल पर संचालित नहीं हो रहे थे या फिर नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे थे। कई सेंटर अपनी अलॉट की गई लोकेशन पर नहीं मिले, जबकि कुछ अलग जगहों से संचालित पाए गए।


    Haryana HPSC Bharti

    अलॉट लोकेशन पर नहीं मिले सेंटर संचालक

    नूंह जिले में पंचायत और गांव स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं के लिए कुल 846 CSC आईडी वितरित की गई थीं। निरीक्षण के दौरान इनमें से 218 आईडी में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कई संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे, कुछ सेंटर तय लोकेशन से हटकर चल रहे थे और अधिकांश जगहों पर फीस चार्ट व ब्रांडिंग बोर्ड नहीं लगाए गए थे। इसके बाद इन सभी आईडी को पूरी तरह बंद कर दिया गया और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

    नारनौंद में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

    इस अभियान के तहत हरियाणा के नारनौंद क्षेत्र में भी सीएम फ्लाइंग टीम ने कॉमन सर्विस सेंटरों पर छापेमारी की। यहां भी नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिससे CSC नेटवर्क में हड़कंप मच गया।

    क्या होते हैं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)

    कॉमन सर्विस सेंटर, जिन्हें जन सेवा केंद्र भी कहा जाता है, भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का अहम हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों को सरकारी और गैर-सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है। CSC के माध्यम से आधार, पैन कार्ड, बैंकिंग सेवाएं, बिल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं दी जाती हैं।


    Haryana CET News

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की रीढ़ हैं CSC

    कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच बढ़ाने और स्थानीय लोगों को तकनीक से जोड़ने का कार्य करते हैं। ये केंद्र ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLE) द्वारा संचालित होते हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डिजिटल सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार की यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि CSC अपने मूल उद्देश्य के अनुसार ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करें।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुनाफावसूली के बीच मामूली गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार
    Next Article सबसे भारी संचार उपग्रह कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित, प्रधानमंत्री ने इसरो को दी बधाई
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

    March 8, 2026

    हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

    March 8, 2026

    हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

    By अंकित कुमारMarch 8, 2026

    Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम…

    हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

    March 8, 2026

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    March 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.