
2 दिन खराब रहेगा मौसम, 7 शहरों में अलर्ट
Haryana Weather Update, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: हरियाणा में रविवार को मौसम ने करवट ली। गुरुग्राम, रेवाड़ी और कैथल में ओले गिरे। इसके साथ ही पानीपत, यमुनानगर, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, पलवल और रोहतक में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल में सबसे कम 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, सिरसा में बूंदाबांदी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सिंचाई और कीटनाशकों के छिड़काव से भी बचने की सलाह दी है।
2-3 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, रेवाड़ी और गुरुग्राम सहित लगभग पूरे प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं।
ये भी पढ़ें : Amit Shah Punjab Visit: ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद
The post Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि appeared first on Aaj Samaaj.

