Close Menu
    What's Hot

    टी20 विश्व कप के पहले ही दिन लगी हैट्रिक

    February 8, 2026

    भारत और अमेरिका के आपसी रिश्ते मजबूत हुए : पीएम

    February 8, 2026

    भारत ने रूस से तेल खरीदा तो फिर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ : अमेरिका

    February 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत और अमेरिका के आपसी रिश्ते मजबूत हुए : पीएम

      February 8, 2026

      आज समाज की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

      February 7, 2026

      अमेरिका ने पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, मैप किया शेयर

      February 7, 2026

      8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

      February 7, 2026

      वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

      February 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, February 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»टी20 विश्व कप के पहले ही दिन लगी हैट्रिक
    खेल

    टी20 विश्व कप के पहले ही दिन लगी हैट्रिक

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup 2026 Live : टी20 विश्व कप के पहले ही दिन लगी हैट्रिक
    T20 World Cup 2026 Live : टी20 विश्व कप के पहले ही दिन लगी हैट्रिक

    वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, स्कॉटलैंड के खिलाफ हासिल की उपलब्धि

    T20 World Cup 2026 Live  (द भारत ख़बर), खेल समाज : टी20 विश्व कप का रोमांच शुरू हो चुका है। विश्व कप के आगाज के पहले ही दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। गत दिवस स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया। इसके साथ ही पहले ही दिन दर्शकों को क्रिकेट का पूरा रोमांच देखने को मिला।

    शेफर्ड ने अपनी धारदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की जीत की राह आसान बना दी। मैच की दूसरी पारी में जब स्कॉटलैंड वेस्टइंडीज द्वारा निर्धारित लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो शेफर्ड ने 17वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन विकेट झटककर उन्होंने न केवल अपनी टीम की जीत पक्की की, बल्कि वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।

    इन खिलाड़ियों को दिखाई पवेलियन की राह

    शेफर्ड के इस ऐतिहासिक स्पेल की शुरूआत 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई, जब उन्होंने मैथ्यू क्रॉस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्रॉस ने बाहर जाती गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेलने की कोशिश की, जहां तैनात रदरफोर्ड ने कोई गलती नहीं की। अगली ही गेंद पर शेफर्ड ने खतरनाक माइकल लीस्क को कप्तान रोवमैन पॉवेल के हाथों लॉन्ग-आॅन पर कैच आउट कराया। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर माइकल लीस्क को भी आउट कर दिया। लीस्क को शेफर्ड ने पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। हैट्रिक बॉल पर शेफर्ड ने अपनी चतुराई का बेहतरीन नमूना पेश किया। नए बल्लेबाज ओलिवर डेविडसन के लिए उन्होंने ‘सीम-अप’ गेंद डाली, जो टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की तरफ आई।

    डेविडसन ड्राइव मारने के चक्कर में पूरी तरह बीट हुए और गेंद सीधे उनके आॅफ-स्टंप से जा टकराई। क्लीन बोल्ड होते ही शेफर्ड मैदान पर दौड़ पड़े और अपनी इस उपलब्धि का जश्न अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मनाया। शेफर्ड की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने यह मैच आसानी से जीत लिया और विश्व में अपने अभियान का विजयी आगाज किया।

    Previous articleCongress on India-US Trade Deal : सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर किया : कांग्रेस

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत और अमेरिका के आपसी रिश्ते मजबूत हुए : पीएम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय पारी 161 रन पर सिमटी

      February 7, 2026

      वैभव के तूफान में उड़े कई रिकॉर्ड

      February 7, 2026

      आज से शुरू होगा टी20 का रोमांच

      February 7, 2026

      भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रनों से मात दी

      February 6, 2026

      6वीं बार खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

      February 6, 2026

      आरसीबी दूसरी बार बनी चैंपियन

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टी20 विश्व कप के पहले ही दिन लगी हैट्रिक

      By परवेश चौहानFebruary 8, 2026

      T20 World Cup 2026 Live : टी20 विश्व कप के पहले ही दिन लगी हैट्रिक…

      भारत और अमेरिका के आपसी रिश्ते मजबूत हुए : पीएम

      February 8, 2026

      भारत ने रूस से तेल खरीदा तो फिर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ : अमेरिका

      February 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.