Close Menu
    What's Hot

    टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

    March 9, 2026

    अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

    March 9, 2026

    हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026

      प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका सीजेआई ने खारिज की, पूछा, आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या

      March 9, 2026

      Excise Policy Case में हाई कोर्ट सख्त, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 को नोटिस

      March 9, 2026

      ईरान के जहाज को भारत ने दी पनाह, राज्यसभा में जयशंकर का बड़ा खुलासा

      March 9, 2026

      मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सिरसा के रामगढ़ में दिवंगत मोमन राम उत्तम की पुण्य स्मृति में हृदयस्पर्शी दान की पावन पहल
    हरियाणा

    सिरसा के रामगढ़ में दिवंगत मोमन राम उत्तम की पुण्य स्मृति में हृदयस्पर्शी दान की पावन पहल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    सिरसा के रामगढ़ गांव में रविवार को जब हृदय शोक और स्मृतियों के बोझ से भरा है, स्वर्गीय मोमन राम उत्तम की आज 13वीं के अवसर पर उनके परिवार ने एक ऐसा कार्य किया है जो समाज में अनुकरणीय है और हृदय को गर्व से भर देता है। दादा जी की कमी आज भी उतनी ही गहरी महसूस होती है, जितनी उस दिन हुई थी जब वे हमें छोड़कर चले गए। उनकी स्मृति में किया गया यह दान केवल धन नहीं, बल्कि उनके प्रेम, करुणा और गौमाता के प्रति अटूट श्रद्धा का जीवंत प्रमाण है।

    हम परिजनों के हृदय में आज भी दादा की यादें ताज़ा हैं, उनकी आत्मा की शांति और पुण्य स्मृति को समर्पित करते हुए गौ-सेवा के लिए अपना हृदय खोल दिया।  बाबा कृष्णनाथ गौशाला, रामगढ़ को रुपये 51,000 (इक्यावन हजार) की उदार राशि भेंट की गई – एक ऐसी राशि जो गौमाताओं की सेवा में नया अध्याय शुरू करेगी।

    साथ ही, क्षेत्र की अन्य छह गौशालाओं को भी प्रत्येक को रुपये 5,100 (पांच हजार एक सौ) की राशि दान स्वरूप दी गई। ये गौशालाएँ हैं:

    – रिसालिया खेड़ा गौशाला

    – बिज्जूवाली गौशाला

    – गोरीवाला गौशाला

    – रामपुरा बिश्नोईयां गौशाला

    – रत्ताखेड़ा गौशाला

    – अहमदपुर दारेवाला गौशाला

    यह हृदयस्पर्शी दान आज 13वीं के पुनीत अवसर पर स्वर्गीय मोमन राम उत्तम के सुपुत्रों – कृष्ण उत्तम एवं  राजेंद्र उत्तम – के कर-कमलों द्वारा गौशाला प्रतिनिधियों को सस्नेह और श्रद्धा पूर्वक सौंपा गया। उस क्षण में उपस्थित हर व्यक्ति की आँखें नम थीं, क्योंकि यह केवल धन का लेन-देन नहीं था – यह एक पुत्र का अपने पिता के प्रति अटूट प्रेम, उनकी शिक्षाओं को जीवंत रखने का संकल्प और गौमाता के प्रति उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का भावपूर्ण प्रयास था।

    गौमाता की सेवा हमारे संस्कृति का वह पवित्र सूत्र है जिसे दादा ने जीवन भर अपने आचरण से सिखाया। आज उनके जाने के बाद भी उनका यह संदेश उनके परिवार के माध्यम से जीवित है। यह दान उन असहाय गौमाताओं की पीड़ा को कम करेगा, उनकी भूख मिटाएगा, उनकी चिकित्सा करेगा और उन्हें आश्रय देगा – ठीक वैसे ही जैसे दादा जी जीवन भर दूसरों की पीड़ा में अपना सुख त्यागकर सेवा करते रहे।

    परिवार की इस करुणा, इस त्याग और इस श्रद्धा के सामने हम सभी नतमस्तक हैं। यह दान केवल गौशालाओं को नहीं, बल्कि हमें भी सिखाता है कि सच्चा प्रेम एंव सेवा मृत्यु के बाद भी उनकी दी गयी सीख के रूप में जीवित रहता है और हमेशा रहेगा– स्मृतियों में, कार्यों में, और ऐसे पुण्य कर्मों में।

    हम हृदय से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत मोमन राम उत्तम की पावन आत्मा को परम शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल की जीडीपी से ज्यादा हुई मस्क की संपत्ति
    Next Article हिमाचल, कश्मीर में हिमपात और बारिश से बढ़ेगी सर्दी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

    March 9, 2026

    हरियाणा में 26 लाख पेंशनरों को राहत, सीएम नायब सैनी ने 1884 करोड़ रुपये किए जारी

    March 9, 2026

    हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

    March 9, 2026

    हरियाणा के इस जिले की बदलेगी सूरत, बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क, मिलेगा बड़ा फायदा

    March 9, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    March 9, 2026

    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

    By परवेश चौहानMarch 9, 2026

    Cricketers Girlfriends: टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की…

    अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

    March 9, 2026

    हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

    March 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.