Close Menu
    What's Hot

    लुधियाना में भारत के दूसरे सबसे बड़े टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

    March 21, 2026

    अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किस्मत आजमाएगी ओ रोमियो, जानिए ओटीटी रिलीज की पूरी डिटेल

    March 21, 2026

    Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू

      March 21, 2026

      Supreme Court: पत्नी नौकरानी नहीं, जीवन साथी: सुप्रीम कोर्ट

      March 21, 2026

      सीएम भगवंत मान के निर्देश पर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा

      March 21, 2026

      Nirmala Sitharaman : कर प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वित्त मंत्री

      March 21, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बीच तेल ही नहीं जल संकट का भी खतरा

      March 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू
    Breaking News

    Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Himachal Budget Live
    Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू

    Himachal Pradesh Budget, (द भारत ख़बर), शिमला: हिमाचल की मौजूदा सरकार का आज चौथा बजट आ गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने चौथे कार्यकाल का बजट पेश करते हुए शनिवार को प्रदेश की जनता से कई वादे किए। उन्होंने अपने बजट भाषण में चिट्टा आंदोलन को जन आंदोलन बनाने का वादा किया। इसके अलावा सीएम सुक्खू ने प्राकृतिक रूप से उगाई फसलों का एमएसपी बढ़ाने व दूध के खरीद मूल्य सहित कई ऐलान किए।

    साइबर मित्र योजना शुरू करने की घोषणा

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने साइबर मित्र योजना शुरू करने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण दिए जाने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी और राज्य के 10 हजार युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि चिट्टे की समस्या से निपटने के लिए सरकार प्रदेश में 1,000 अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। एसपीओ अन्य क्षेत्रों में भी तैनात होंगे और कांस्टेबल हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 50 महिला सब इंस्पेक्टर सीधी भर्ती किए जाएंगे और 1000 अन्य पदों पर भी चरणबद्ध तरीके से भर्ती की जाएगी।

    शिक्षा के क्षेत्र में 9,660 करोड़ का बजट प्रस्तावित

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में 9,660 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों के 150 पद भरेंगे। इसके अलावा उन्होंने ई-टैक्सी के लिए 500 युवाओं अनुदान देने का वादा किया। वहीं पटवारियों के 645 पद चरणबद्ध तरीके भरने की घोषण की। सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने एक हजार करोड़ के प्रावधान का अपने बजट भाषण में जिक्र किया। सीएम ने अपने बजट भाषण में ‘अपना सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का भी ऐलान किया। वहीं वीकेंड टूरिज्म की गतिविधियां बढ़ाने के लिए भी कदम उठाने का उन्होंने वादा किया। इसके अलावा सुक्खू ने प्रदेश की जनता से कई वादे किए हैं।

    आपदा प्रभावित परिवार को उजड़ने नहीं देंगे : सीएम

    राज्य के किसी भी आपदा प्रभावित परिवार को उजड़ने न देने का भी सीएम ने वादा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सचिवों के लिए 150 पदों के अलावा पंचायत चौकीदारों के पद भी भरे जाएंगे। ई-टैक्सी की खरीद के लिए 500 युवाओं को 50 प्रतिशत अनुदान देने का सीएम ने वादा किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। सीएम ने कहा कि ई-टैक्सी के मासिक किराये में 5000 रुपए की वृद्धि की जाएगी।

    पटवारियों के पद भरने के लिए आयोग के जरिये मांगे जाएंगे आवेदन

    सुक्खू ने बताया कि पटवारियों के 645 पद भरने के लिए राज्य चयन आयोग के जरिये आवेदन मांगे जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि महिला के नाम पर 80 लाख से 1 करोड़ तक की संपत्ति खरीदने पर स्टांप ड्यूटी 4 प्रतिशत लगेगी।  शिक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में सभी यूजी कोर्स सेमेस्टर सिस्टम से चलेंगे। उन्होंने कहा, 75 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों के छात्रों जिला मुख्यालय के कॉलेज में दाखिल लेने पर उन्हें हर माह 5,000 रुपए की मदद मिलेगी।

    होम स्टे मालिकों को मिलेगा पर्यावरण अनुकूल सर्टिफिकेट 

    वीकेंड टूरिज्म की गतिविधियां बढ़ाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया होम स्टे मालिकों को पर्यावरण अनुकूल सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके अलावा स्नो टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 40 गांव स्नो टूरिज्म स्पॉट घोषित किए जाएंगे। महिलाओं के लिए शी ट्रैवल पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडी व सोलन में कारवां पार्क बनेंगे।

    ये भी पढ़ें : Himachal Pradesh Budget Session 2022-23 : 100 गांवों को राष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्राकृतिक कृषि गांव के रूप में किए जाएंगे परिवर्तित

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्मचारी स्थापना दिवस पर होगा रंगारंग प्रोग्राम, जानिए कौन कौन कलाकर करेगें धमाल
    Next Article अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किस्मत आजमाएगी ओ रोमियो, जानिए ओटीटी रिलीज की पूरी डिटेल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Supreme Court: पत्नी नौकरानी नहीं, जीवन साथी: सुप्रीम कोर्ट

      March 21, 2026

      सीएम भगवंत मान के निर्देश पर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा

      March 21, 2026

      Nirmala Sitharaman : कर प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वित्त मंत्री

      March 21, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बीच तेल ही नहीं जल संकट का भी खतरा

      March 21, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद से मुलाकात की

      March 20, 2026

      लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन ट्रेड

      March 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      लुधियाना में भारत के दूसरे सबसे बड़े टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

      By श्वेता चौहानMarch 21, 2026

      लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में भारत के दूसरे सबसे बड़े प्लांट का…

      अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किस्मत आजमाएगी ओ रोमियो, जानिए ओटीटी रिलीज की पूरी डिटेल

      March 21, 2026

      Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू

      March 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.